जानिए क्या थी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी के मौत की असली वजह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सबकुछ
कोलकाता। बॉलीवुड फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी बांग्ला एक्ट्रेस आर्या बनर्जी का शव शक्रवार को कोलकाता स्थित उनके घर में मिला। आर्या घर में अकेली रहती थीं। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही थी कि आर्या की हत्या हुई है। लेकिन अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें मौत की रहस्य से पर्दा उठ गया है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह आर्या की नौकरानी जब घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। काफी प्रयास किए जाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो उन्हें घर के अंदर मृत पाया गया था।
Recommended Video

क्या है मौत की असली वजह
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पाई गई। डॉक्टर्स ने आर्या बनर्जी के मर्डर होने की आशंका से इंकार कर दिया है। ऐसा हो सकता है उन्हें शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ा होगा। वे मदद के लिए उठी होगी और मुंह के बल गिर पड़ी। रिपोर्ट में यह खुलासा भी किया गया कि उनके मृत शरीर के पास जो खून मिला, वह उनके मुंह के बल गिरने की वजह से बाहर निकला होगा।

घर से बरामद हुई थी भारी मात्रा में शराब की बोतलें
जांच में पुलिस को घर से शराब की बोतलें बरामद हुई थी। इसके अलावा खून के धब्बे वाले टिशू पेपर मिले थे। छानबीन में ये भी बात सामने आई है कि आर्या कुछ दिनों से दिल की बीमारी और नेफ्रोटिक सिंड्रोम से भी ग्रसित थीं। डॉक्टरों ने बताया कि आर्या के पेट में लगभग दो लीटर शराब मिली है।

आर्या बनर्जी के बारे में
आर्या मशहूर बंगाली सितारवादक निखिल बंदोपाध्याय की बेटी थीं। आर्या को सबसे पहले दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' में मृगनयना बिस्वास के किरदार में देखा गया था। इसके बाद वर्ष 2011 में वह शकीला के किरदार में विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में नजर आईं। उन्होंने एपिसोड धारावाहिक 'सावधान इंडिया' में भी थोड़ा बहुत काम किया। तब से फिर वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही थीं।












Click it and Unblock the Notifications