औरैया हादसा: प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दोहरी मार झेल रहे प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंचने के दौरान सड़क हादसे का भी शिकार हो रहे हैं। शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है वही, 37 लोग घायल हुई हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया था और मजदूरों से पैदल पलायन ना करने की अपील की थी। हादसे के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की राशि को मंजूरी दे दी गई है।

Auraiya Incident Declaration of compensation for the families of the dead and injured from the Prime Ministers Relief Fund

प्रधानमंत्री कार्यालाय की तरफ से किए गए एक ट्वीट में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के औरैया में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रत्येक परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृत की गई है। घायलों के लिए 50,000 रुपये की मंजूर भी दी गई है। बता दें कि हादसे के बाद सीएम योगी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा और मथुरा बॉर्डर के संबंधित थानाध्यक्षों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

सड़क हादसे के पीड़ितों के लिए सीएम योगी ने भी सहायता राशि का ऐलान किया है, उन्होंने हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख, घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है। ममता बनर्जी ने ट्रक से पुरुलिया जा रहे मजदूरों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजन को 2-2 लाख रुपए की मदद देने की बात कही है। इस संबंध में ममता सरकार के गृह मंत्रालय को निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि हादसा दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास हुआ, जहां मजदूरों से ठसाठस भरी एक एसडीएम चाय पीने के लिए रुकी, जिसे दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: औरेया सड़क हादसे के बाद हेमंत सोरेन ने पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों के लिए की व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+