अगस्ता वेस्टलैंड केस में कार्लो गेरोसा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, पूर्व IAF चीफ को भी कोर्ट ने किया समन
नई दिल्ली: वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के मुख्य आरोपी कार्लो गेरोसा के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। जबकि राजीव सक्सेना और ग्विडो हैश्के के खिलाफ भी कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। वहीं, इसी मामले में कोर्ट ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, सीईओ ब्रूनो स्पागनोलिनी को भी समन किया है। कोर्ट ने सभी को 12 सितंबर को हाजिर होने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें: Pakistan Elections 2018: क्या शापित है पाकिस्तान के पीएम की कुर्सी जो आज तक कोई भी पूरा नहीं कर सका है कार्यकाल?

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए पूर्व एयरफोर्स चीफ एस पी त्यागी और अन्य को समन किया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने कार्लो गेरोसा एवं ग्विडो हैश्के के खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी किया है। वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, उनके दो चचेरे भाइयों, वकील गौतम खेतान, दो इतालवी बिचौलियों और फिनमेकेनिका के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया गया था।
आरोप-पत्र में इतालवी बिचौलिये कार्लो गेरोसा एवं ग्विडो हैश्के और अगस्तावेस्टलैंड की मूल कंपनी फिनमेकेनिका को नामजद आरोपी बनाया गया है। बता दें कि एक जनवरी 2014 को भारत ने वायुसेना को 12 एडब्ल्यू-101 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के लिए फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहयोगी अगस्तावेस्टलैंड के साथ हुए अनुबंध को रद्द कर दिया था।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव 2018: नवाज शरीफ ने अस्पताल में भर्ती होने से किया इनकार, बोले खुद को कमजोर नहीं साबित कर सकता












Click it and Unblock the Notifications