Atul Subhash Case: अतुल सुभाष का 'लापता'बेटा हरियणा के बोर्डिंग स्कूल में मिला, टेंशन में थे दादा-दादी

Atul Subhash Case: बेंगलुरु के दिवंगत इंजीनियर अतुल सुभाष के 'लापता' बेटे का पता चल गया। अतुल सुभाष का बेटा हरियाण के एक बोर्डिंग स्कूल में मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात की पुष्टि हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक बोर्डिंग स्कूल ने की है।

दरअसल, बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद उसके लापता चार वर्षीय बेटे के बारे में पता लगाने के लिए उसके माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया था। साथ ही, सरकार से भी मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई थी।

Atul Subhash Case

वहीं, अब स्कूल ने बेंगलुरु पुलिस को यह जानकारी दी। स्कूल के प्रिंसिपल ने मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन को एक पत्र भेजकर बच्चे के नामांकन की पुष्टि की। पत्र में कहा गया है कि चार वर्षीय बच्चा नर्सरी का छात्र है। उसकी मां निकिता सिंघानिया ने उसके प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की।

पत्र में उन्होंने यह भी दावा किया था कि वह बच्चे की एकमात्र अभिभावक हैं, उन्होंने प्रवेश फॉर्म से पिता का विवरण नहीं दिया था। अतुल और निकिता सिंघानिया के चार वर्षीय बेटे के बारे में बेंगलुरु पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में स्कूल से एक पत्र मिला है। प्रिंसिपल ने बच्चे के दाखिले से संबंधित दस्तावेज भी साझा किए हैं, जो अब आईएएनएस के पास हैं।

जिसमें विशिष्ट विवरण के साथ प्रवेश फॉर्म भी शामिल है। इस पत्र के अनुसार, निकिता सिंघानिया ने दावा किया कि वह बच्चे की सिंगल पैरेंट है और उन्होंने पिता के विवरण से भरे जाने वाले कॉलम को हटा दिया है। दस्तावेज में कहा गया है कि लड़का वर्तमान में छात्रावास में रह रहा है और उसने स्कूल में कक्षा नर्सरी में दाखिला लिया है।

ये भी पढ़ें: Atul Subhash Case: बच्चे की चिंता या अहंकार का खेल? निकिता से अंतिम सांस तक लड़ेगा अतुल सुभाष का परिवार

इतना ही नहीं, स्कूल ने यह भी बताया कि शीतकालीन छुट्टियों के दौरान बच्चे को लेने कोई नहीं आया तथा छात्रावास में उसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। आपको बता दें कि हाला ही में अतुल सुभाष की मां ने अपने पोते की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है।

हालांकि, कोर्ट ने यह कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी कि वह बच्चे के लिए "वस्तुतः अजनबी" हैं। मंगलवार को सुभाष की पत्नी ने पहली बार बताया था कि उनका बच्चा हरियाणा के फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में है। वहीं, अब जल्द ही उसे उसकी मां से मिलने के लिए बेंगलुरु ले जाया जाएगा।

अतुल सुभाष ने किया था सुसाइड
गौरतलब है कि अतुल सुभाष ने पिछले महीने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था, क्योंकि उनकी पत्नी ने तलाक के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे थे। बाद में पुलिस ने निकिता, उसकी मां और भाई को अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, पिछले हफ्ते उन्हें सशर्त जमानत दी गई थी।

ये भी पढ़ें: 'अपने पोते लिए दादी अजनबी, और मां...', अतुल सुभाष के बेटे की कस्टडी को लेकर SC ने क्या-क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+