1 करोड़ 37 लाख रुपए से भरी कैश वैन लेकर भागा ड्राइवर गिरफ्तार
23 नवंबर को बेंगलुरू के केजी रोड से एक एटीएम कैश वैन का ड्राइवर 1 करोड़ 37 लाख रुपए की गाड़ी लेकर भाग गया था। पुलिस तभी से इसकी तलाश में लगी थी।
नई दिल्ली। बेंगलुरू में 1 करोड़ 37 लाख रुपए से भरी कैश वैन लेकर भागे ड्राइवर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बेंगलुरू में केआर पुरम से ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि बीते 23 नवंबर को बेंगलुरू के केजी रोड से एक एटीएम कैश वैन का ड्राइवर 1 करोड़ 37 लाख रुपए की गाड़ी लेकर भाग गया था। पुलिस तभी से इसकी तलाश में लगी थी।
इससे पहले सोमवार को वैन ड्राइवर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने लूट के 79.08 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। ये पूरी रकम 2000 के नोटों में थी।
बेंगलुरू की बानसवाड़ी पुलिस ने ड्राइवर की पत्नी एवलीन मैरी रॉय को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ घर वापस लौटी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने महिला को वेस्ट डिविजन पुलिस को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications