इंडिया गठबंधन की बैठक का मुख्य एजेंडा सीटों का बंटवारा, गठबंधन को बढ़ाना: आतिशी मार्लेना

इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि आज की बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है और इसपर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही गठबंधन को किस तरह से आगे बढ़ाया जाना है इसपर भी चर्चा होगी।

आतिशी मार्लेना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और इसे सफल बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। इंडिया गठबंधन की लड़ाई सिर्फ चुनावी लड़ाई नहीं बल्कि देश के संविधान को बचाने की लड़ाई है।

Atishi Marlena

बता दें कि आज इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान आप सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद थे। उन्होंने इस बैठक को लेकर कहा कि संविधान को बचाने के लिए यह गठबंधन बहुत जरूरी है। अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी संविधान के रक्षक हैं। हम साथ मिलकर इस देश के लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।

गौर करने वाली बात है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आज इंडिया गठबंधन की यह चौथी बैठक होने जा रही है। इससे पहले हुई तीन बैठकों में सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन सकी थी। ऐसे में आज का अहम मुद्दा सीटों का बंटवारा ही रहने वाला है। सीटों पर बंटवारा होने के बाद चुनावी जनसभा की रणनीति भी तैयार हो सकती है।

ममता बनर्जी ने कहा है कि वह पूरे देश में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को भी देशभर में रैली करनी चाहिए। इससे वइंडिया गठबंधन को फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+