'हम शास्त्र नहीं शस्त्र वाले...' चर्चा में आरोपी लवलेश की फेसबुक प्रोफाइल, खुद को बताता है बजरंग दल का सदस्य
Lovelesh Tiwari: अतीक अहमद की हत्या के आरोपियों में सबसे ज्यादा चर्चा में इस वक्त लवलेश तिवारी का नाम है। फेसबुक बायो के मुताबिक लवलेश खुद को बजरंग दल का जिला सह सुरक्षा प्रमुख बताता है।

Lovelesh Tiwari profile: अतीक अहमद की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। गैंगस्टर की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच एक आरोपी लवलेश तिवारी का नाम चर्चा में है।
चर्चा में लवलेश का नाम
गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर लवलेश तिवारी का नाम चर्चा में है। जहां एक ओर लवलेश के पिता का बयान चर्चा में है, वहीं शूटर की फेसबुक प्रोफाइल भी सुर्खियों में बनी हुई है।
कौन है 'महाराज लवलेश तिवारी'?
लवलेश तिवारी के फेसबुक बायो की बात करें, तो लवलेश तिवारी का नाम यहां महाराज लवलेश तिवारी है। बायो पर नजर डालने पर यहां काफी कुछ लिखा नजर आता है। सबसे पहले लवलेश ने लिखा है कि जय दादा परशुराम, जय लंकेश। इसके बाद लिखा है हम शास्त्र वाले ब्राह्मण नहीं शस्त्र वाले ब्राह्मण हैं।
बजरंग दल से कनेक्शन
थोड़ा नीचे आने पर और विवरण देखें तो लवलेश खुद को बजरंग दल का जिला सह सुरक्षा प्रमुख बताता है। इसके साथ ही बायो के मुताबिक, लखनऊ के JNPG कॉलेज से उसने पढ़ाई लिखाई की हुई है। इसके साथ ही बांदा से अपनी स्कूलिंग पूरी की है।
क्या बोले लवलेश के पिता?
बताते चलें कि इस बीच लवलेश तिवारी के पिता का बयान भी खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। यज्ञ तिवारी ने कहा कि हमें नहीं मालूम कि वो वहां कैसे पहुंच गया। इसके साथ ही उसके पिता ने लवलेश से कोई मतलब ना होने की भी बात कही। पिता ने कहा कि वो प्रयागराज में कब से है हमें ये भी नहीं मालूम।
परिवार ने तोड़े सारे संबंध
खबरों के मुताबिक अतीक अहमद की हत्या के आरोपी लवलेश के परिवार वालों ने लंबे समय पहले ही उससे सारे संबंध तोड़ दिए थे। इसके साथ ही उसे नशेड़ी भी बताया जा रहा है। उसके नशे और अपराध की आदत के चलते ही परिवार वालों ने लवलेश से संबंध तोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications