अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस का काफिला राजस्थान पहुंचा

Atiq Ahmed: उमेश पाल अपहरण केस में कोर्ट ने अतीक अहमद सहित तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed Live News: उमेश पाल अपहरण केस में आरोपी अतीक अहमद पर प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है और एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा के ऐलान के बाद अतीक अहमद को अब सड़क मार्ग के जरिए वापस सावरमती जेल लेकर जाया जा रहा है।। पढ़िए, अतीक अहमद से जुड़े इस मामले के सभी अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Mar 29, 2023, 7:33 AM IST

राजस्थान पहुंचा अतीक अहमद

यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर शिवपुरी से राजस्थान के कोटा की ओर बढ़ रही है।
Mar 29, 2023, 7:32 AM IST
उत्तर प्रदेश

मुझे मार दिया जाएगा: अशरफ अहमद

अतीक अहमद के भाई अशरफ बरेली जेल पहुंच गया है, अशरफ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
Mar 28, 2023, 2:59 PM IST

उमेश पाल की पत्नी ने कहा, फांसी मिलनी चाहिए थी

कोर्ट के फैसले के बाद उमेश पाल की पत्नी ने कहा, 'अभी के फैसले से हम संतुष्ट हैं, लेकिन अतीक अहमद को फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी। अतीक और उसका भाई जब तक जिंदा रहेगा, हमें खतरा रहेगा'
Mar 28, 2023, 2:39 PM IST

अतीक को फांसी की सजा मिले- उमेश पाल की मां

उमेश पाल की मां ने कोर्ट के फैसले पर कहा, 'अतीक अहमद को मेरे बेटे का अपहरण करने के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, लेकिन उसे मेरे बेटे की हत्या के लिए मौत की सजा दी जानी चाहिए। मुझे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और न्याय व्यवस्था पर भरोसा है'
Mar 28, 2023, 2:37 PM IST

उमेश पाल के परिवार 1-1 लाख रुपए देंगे तीनों दोषी

प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने तीनों दोषियों को मुआवज के तौर पर एक-एक लाख रुपए उमेश पाल के परिवार को भी देने के लिए कहा
Mar 28, 2023, 2:35 PM IST

अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को सजा

प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को उमेश पाल अपहरण केस में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई, साथ ही 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
Mar 28, 2023, 2:11 PM IST

अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा

प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद सहित तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई
Mar 28, 2023, 1:52 PM IST

सजा पर आ सकता है आज ही फैसला

कुछ देर बाद अतीक अहमद सहित तीनों दोषियों की सजा पर फैसला सुना सकती है प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट
Mar 28, 2023, 1:40 PM IST

अतीक सहित 3 आरोपी दोषी करार

उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद सहित तीन आरोपियों को दोषी करार दिया गया, 7 आरोपी किए गए बरी
Mar 28, 2023, 12:41 PM IST

अतीक अहमद दोषी करार

उमेश पाल अपहरण और मर्डर मामले में माफिया से राजनेता बना अतीक अहमद को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया
Mar 28, 2023, 12:38 PM IST

अतीक के भाई अशरफ को कोर्ट लाया गया

अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट लाया गया
Mar 28, 2023, 12:28 PM IST

अतीक अहमद को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस

उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंची पुलिस वैन, कुछ ही देर में आएगा कोर्ट का फैसला
Mar 28, 2023, 11:10 AM IST

थोड़ी देर में अतीक की कोर्ट में पेशी

अतीक अहमद, अशरफ और फरहान को करीब 12-12:30 बजे पुलिस एमपी एमएलए कोर्ट लेकर पहुंचेगी। इस दौरान एमपी एमएलए कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Mar 28, 2023, 11:00 AM IST

उमेश पाल अपहरण केस

प्रयागराज: उमेश पाल अपहरण केस मामले में आज फैसला आएगा। उससे पहले MP/MLA कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
Mar 28, 2023, 9:23 AM IST

अतीक-अशरफ समेत सभी आरोपियों को कोर्ट किया जाएगा पेश

उमेश पाल अपहरण मामले में आज प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Mar 28, 2023, 9:04 AM IST

अतीक अहमद को हो फांसी

मैं कोर्ट से यही उम्मीद करती हूं कि उसको (अतीक अहमद) फांसी की सज़ा दिलाई जाए। जब तक जड़ खत्म नहीं होगी तब तक कुछ नहीं हो पाएगा। हम डर के साए में जी रहे हैं: उमेश पाल की पत्नी जया पाल
Mar 28, 2023, 8:37 AM IST

अतीक को फांसी की सजा: शांती देवी

मेरे बेटे ने बहुत संघर्ष किया है। जेल उसका(अतीक अहमद) घर है और वहां से वो कुछ भी करा सकता है। प्रशासन ने अभी तक जो भी कुछ किया है उससे हम संतुष्ट हैं। मेरी यही मांग है कि उसको फांसी की सज़ा हो: उमेश पाल की मां शांती देवी, प्रयागराज
Mar 28, 2023, 8:37 AM IST

उमेश पाल के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात

प्रयागराज में उमेश पाल के आवास के बाहर सुरक्षा चाक-चौबंद की गई। अपहरण के एक मामले में प्रयागराज कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ समेत मामले के सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
Mar 28, 2023, 8:36 AM IST

उमेश पाल अपहरण मामले को छोड़ किसी अन्य मामले में नहीं होगी सुनवाई

प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज उमेश पाल अपहरण मामले को छोड़कर किसी अन्य मामले में सुनवाई नहीं होगी। एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी द्वारा जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री को पत्र लिखा गया। 28 मार्च को ही फैसला सुनाने का अनुरोध भी किया गया है: जिला बार एसोसिएशन, प्रयागराज
Mar 27, 2023, 8:40 PM IST

28 मार्च को फैसला आएगा

मंगलवार को अतीक अहमद को प्रयागराज में एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।अपहरण के मामले में 28 मार्च को फैसला आएगा।
Mar 27, 2023, 7:19 PM IST

1300 किमी का सफर 24 घंटे में तय

1300 किमी का सफर 24 घंटे में तय करते हुए यूपी पुलिस की टीम अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल पहुंची है। कल अतीक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Mar 27, 2023, 6:44 PM IST

भाई अशरफ भी नैनी जेल में शिफ्ट

अतीक अहमद के बाद उसके भाई अशरफ को भी लेकर पुलिस वैन प्रयागराज की नैनी जेल पहुंच गई है। अशरफ को भी बरेली जेल से शिफ्ट किया गया है।
Mar 27, 2023, 6:00 PM IST

प्रयागराज कोर्ट में कल अतीक की पेशी

माफिया अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल में जाता हुआ पुलिस का काफिला। अपहरण के एक मामले में फैसले को लेकर अन्य आरोपियों के साथ अतीक को कल प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
Mar 27, 2023, 5:49 PM IST

नैनी सेंट्रल जेल

प्रयागराज की इसी नैनी सेंट्रल जेल में माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को लाया गया है।
Mar 27, 2023, 5:35 PM IST

नैनी जेल पहुंचा अतीक अहमद

यूपी पुलिस की टीम नैनी जेल पहुंच गई है। साथ ही अतीक अहमद को शिफ्ट कर दिया गया।
Mar 27, 2023, 5:34 PM IST

प्रयागराज जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
Mar 27, 2023, 5:03 PM IST

अतीक अहमद को लेकर आ रहा प्रयागराज पुलिस का काफिला प्रयागराज जिले की सीमा में दाखिल हो गया है।
Mar 27, 2023, 4:45 PM IST

अतीक अहमद को लेकर आ रही गाड़ियां प्रयागराज पहुंचने वाली हैं।
Mar 27, 2023, 3:36 PM IST

अतीक पर समाजवादी पार्टी का बयान

सारे देश को इस बात की चिंता है कि न्याय व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिए। अदालतें सज़ा दें, हम अपराधी के पक्ष में नहीं हैं। हम कानून को बचाने के पक्ष में हैं: एस.टी. हसन, समाजवादी पार्टी, दिल्ली
Mar 27, 2023, 3:32 PM IST

अतीक अहमद की बहन की गाड़ी भी पुलिस बैन के पीछे-पीछे आ रही। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोर्ट का जो फैसला होगा वो हमें स्वीकार रहेगा।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+