ATF Price: लगातार चौथे महीने बढ़े हवाई ईंधन के दाम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? कितना महंगा होगा फ्लाईट टिकट?

ATF Price Hike: हवाई जहाज से यात्रा करने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए नवंबर की शुरुआत अच्छी खबर लेकर नहीं आई है। विमान में इस्तेमाल होने वाला ईंधन लगातार महंगा हो रहा है। 1 नवंबर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।

दिल्ली में अब एक लीटर ATF के लिए 138.50 रुपये चुकाने होंगे, जबकि अक्टूबर में इसकी कीमत 137.12 रुपये प्रति लीटर थी। यानी एक महीने में प्रति लीटर 1.38 रुपये का इजाफा हुआ है। यह लगातार चौथा मौका है, जब हवाई ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे एयरलाइंस का खर्च बढ़ सकता है और आने वाले समय में यात्रियों की जेब पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

ATF Price Hike

एक लीटर ATF के लिए अब देने होंगे 138.50 रुपये

1 नवंबर से दिल्ली में ATF की कीमत 137.12 रुपये से बढ़कर 138.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस तरह ईंधन के दाम में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले अक्टूबर में कीमतों में 13.22 फीसदी यानी करीब 16 रुपये प्रति लीटर का बड़ा उछाल आया था। लगातार चार महीने से हो रही बढ़ोतरी ने एयरलाइंस की लागत बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: त्योहारों पर आसमान छू रहा हवाई किराया, दिल्ली-कोलकाता रूट पर ₹78,000 का हुआ टिकट

एयरलाइंस के खर्च पर क्यों पड़ता है असर?

किसी भी विमान को उड़ाने में ईंधन का बड़ा खर्च होता है। एयरलाइंस के कुल संचालन खर्च में ATF की हिस्सेदारी करीब 35 से 40 फीसदी तक होती है। ऐसे में जब हवाई ईंधन महंगा होता है तो विमान कंपनियों का बजट भी प्रभावित होता है। कंपनियों को बढ़े हुए खर्च की भरपाई के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ते हैं।

क्या महंगे हो जाएंगे फ्लाइट टिकट?

ATF की कीमत बढ़ने के बाद यात्रियों के मन में सवाल है कि क्या अब हवाई टिकट भी महंगे होंगे? दरअसल, एयरलाइंस बढ़े हुए खर्च को संभालने के लिए टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगा सकती हैं या पहले से लागू सरचार्ज बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा कंपनियां अपने किराये में भी बदलाव कर सकती हैं।

हालांकि, फिलहाल किसी भी रूट पर टिकट के दाम तुरंत बढ़ाए जाने की जानकारी नहीं है। अगर आने वाले महीनों में ATF की कीमतों में और इजाफा होता है, तो एयरलाइंस किराया बढ़ाने या फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला ले सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+