अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी ने मोदी-शाह पर बोला बड़ा हमला, सत्ता के लिए बदल डाली विचारधारा
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को गुंडा तक करार दिया है। करुणा शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने सत्ता के लिए पार्टी की विचारधारा को ही बदल डाला है। बाराबंकी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करुणा शुक्ला ने कहा कि पार्टी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसके नेताओं ने सत्ता में आने के लिए विचारधारा तक को बदल डाला है।

2014 में शामिल हुईं भाजपा में
बता दें कि करुणा शुक्ला ने 2014 में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। करुणा शुक्ला की एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है जिसमे उन्होंने कहा कि आज भाजपा में लोगों को ऐसे नेताओं से प्रेरणा मिलती है, जिन्होंने सत्ता में आने के लिए गुजरात में दंगे करवाए, गुजरात के पूर्व गृह मंत्री ढाई साल तक फरार थे। पार्टी के इस तरह के गुंडे प्रेरणा स्रोत हैं, ऐसे लोग देश का कभी भी कोई हित नहीं कर सकते हैं।
लोकतंत्र को बचाने की मुहिम
करुणा शुक्ला ने लोगों से अपील की कि उनके बयान को चुनाव से जोड़कर ना देखा जाए बल्कि उनके बयान को देश को देश और लोकतंत्र को बचाने की मुहिम के तौर पर देखा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों से समझौता किया है, उसने अटल जी और आडवाणी जैसे नेताओं के सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता किया है। तकरीबन 32 वर्ष भाजपा में रहने के बाद करुणा शुक्ला ने कांग्रेस का दामन थामा था, जिसके बाद उन्हें इस बात की जिम्मेदारी दी गई है कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस बात की ट्रेनिंग दें कि कैसे भाजपा और आरएसएस के लोगों का आगामी लोकसभा चुनाव में सामना किया जाए।
भाजपा के लिए तिरंगे से उपर है भगवा झंडा
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर करुणा शुक्ला ने भगवा ब्रिगेड को कमजोर करने के लिए कई जिलों में वर्कशॉप का आयोजन किया है। शुक्ला ने कहा कि आजक भाजपा और आरएसएस के लिए राष्ट्रवाद राजनीति का नया हथियार बन गया है। मोदी और शाह भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए तिरंगे से उपर भगवा झंडा है। लेकिन वो लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications