Atal Bihari Vajpayee: 'एक दिन देश Congress पर हंसेगा'... अटल की इस बात को PM मोदी ने सच किया

Atal Bihari Vajpayee: 'भारत रत्न' और पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की आज पांचवीं पुण्यतिथि है। पीएम मोदी ने उन्हें याद करते हुए आज ट्वीट किया है कि 'भारत के 140 करोड़ भारतीय के साथ मिलकर मैं अतुलनीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाने और हर सेक्टर में देश को आगे ले जाने में आपकी अहम भूमिका रही।'

Atal Bihari Vajpayee

आपको बता दें कि पीएम मोदी के जीवन में अटल बिहारी का एक अहम स्थान है, वो उन्हें पिता तुल्य संरक्षक, बेहतरीन वक्ता, संवेदनशील कवि, गंभीर लेखक और विजनरी लेकिन जमीनी जननेता मानते थे। राजनीति और व्यक्तिगत जीवन में पीएम मोदी ने अटल बिहारी बाजपेयी को गुरु का स्थान दिया था है इसलिए उनके निधन पर वो अपने आंसूओं को चाहकर भी रोक नहीं पाए थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल

अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि साल 1996 का है, जब संसद में बाजपेयी सरकार बहुमत ना होने की वजह से गिर गई थी। उस वक्त बाजपेयी मात्र 13 दिन के लिए पीएम बने थे। अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपने से पहले अटल बिहारी ने संसद में एक ऐतिहासिक भाषण दिया था, जिसे लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं।'

'आज मैं प्रधानमंत्री हूं थोड़ी देर बाद नहीं रहूंगा'

उस वक्त बाजपेयी ने जो कहा था उस पर संसद में बैठे दूसरे दल के नेताओं ने मजाक भी उड़ाया था लेकिन उन्हें तब नहीं पता था कि अटल बिहारी की ये बातें एक दिन सच हो जाएंगी। दरअसल अटल बिहारी सदन में एक वोट के चलते अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। उस वक्त उन्होंने कहा था कि 'आज मैं प्रधानमंत्री हूं थोड़ी देर बाद नहीं रहूंगा, मेरे ऊपर आरोपों की झड़ी लगाई गई लेकिन मैं विचलित या व्यथित नहीं हूं।'

'एक दिन देश Congress पर हंसेगा'...

'हमने तपस्या की है, हम लोगों के बीच गए हैं इसलिए जनादेश हमें मिला लेकिन ये आकस्मिक नहीं हुआ, हमारी पार्टी कुकुरमुत्ते की उगने वाली पार्टी नहीं है। हम राम मंदिर की बात करते हैं तो हम पर लोग हंसते हैं, हम आर्टिकल 370 हटवाना चाहते हैं जिससे अखंड भारत की तस्वीर बने, देश एक हो तो ये हमारा परिहास करते हैं और हम पर आरोप लगाते हैं, मेरी बात को गांठ बांध लें, आज मेरे कम सांसद होने पर आप हम पर हंस रहे हैं, एक दिन देश आप पर हंसेगा।'

अटल की इस बात को PM मोदी ने सच किया

साल 2014 में पीएम मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने वो भी भारी जनादेश के साथ, तब संसद में कांग्रेस की अपने सबसे खराब प्रदर्शन के साथ मात्र 44 सीटों सिमट गई थी। मोदी सरकार ने धारा-370 हटाने का कानून पारित कराया और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का काम भी चल रहा है। मतलब कहने का ये कि जो सपना अटल बिहारी बाजपेयी ने देखा था, वो पीएम मोदी ने पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+