Coronavirus: दिल्‍ली के सफदरजंग में 25 और लोहिया अस्‍पताल में 4 संदिग्‍ध भर्ती

नई दिल्‍ली। भारत में खतरनाक और जानलेवा कोरोना वायरस की दस्तक ने खलबली मचा दी है। दिल्ली-एनसीआर में नए मामले सामने आने के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार की हरकत तेज हो गई है। कुल 28 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस के 25 संदिग्धों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 4 संदिग्ध डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। लोहिया में मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

कोरोना वायरस के 29 संदिग्‍ध दिल्‍ली के अस्‍पताल में भर्ती

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि भारत में कोरोना वायरस के कुल 28 मामल पाए गए है। इसमें दिल्ली के एक, आगरा सके 6, तेलंगाना के एक, केरल के 3 और 16 इटालियन नागरिक और उनके ड्राइवर में इसकी पुष्टि हुई है। कोराना वायरस के खौफ के बीच नोएडा के स्कूली बच्चों समेत 6 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वहीं कोरोना वायरस पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि घबराने की कोई जरुरत नहीं है। स्थिती को कंट्रोल करने के लिए एक स्टेट लेवल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसको मैं हेड कर रहा हूं। स्टेट लेवल टास्क फोर्स की मीटिंग हुई जिसमें हर विभाग को उसका काम बता दिया गया है।

किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक समारोहों से बचने की सलाह दी है। इसलिए, इस साल मैंने किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+