कर्नाटक के करवड़ में नाव पलटने से 8 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

बेंगलुरु। कर्नाटक के करवड़ में एक नाव के डूबने से कम से कम 8 लोगों की मौत हुई हैं। लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में कुल 26 लोग सवार थे। इस घटना के बाद कोस्ट गार्ड्स और मछुआरों ने 8 शवों को पानी से बाहर निकाला है। यह घटना सोमवार सुबह हुई है। सर्च ऑपरेशन में 17 लोगों को निकाला जा चुका है।

कर्नाटक के करवड़ में नाव पलटने से 6 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

कर्नाटक का दक्षिण पश्चिमी तटीय क्षेत्र करवड़ में नाव डूबने के बाद से लोगों को पानी में से निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक 8 शवों को निकाला जा चुका है, वहीं अब तक 17 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल दिया गया है। सर्च ऑपरेशन द्वारा लापता हुए लोगों को ढूंढने का काम जारी है। नाव के डूबने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

करवड़ के काली नदी में नाव पलटने से लापता हुए लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन में इंडियन नेवी को लगाया गया है। वहीं, सर्च ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर और नेवी डायवर्स से भी मदद ली जा रही है।

पिछले महीने भी एक ऐसी घटना हुई थी, जहा कर्नाटक के समुद्र में एक नाव लापता हो गई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोवा और गुजरात के समुद्री तटों पर ढूंढा गया, लेकिन अभी लापता नाव का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+