जब राहुल गांधी ने बढ़ा दीं अमित शाह के दिल की धड़कनें
गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में बड़ी जीत की उम्मीद लगाए बैठे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की धड़कनें काउंटिंग के वक्त काफी तेज हो गईं। शुरुआती रुझानों में एक समय कांग्रेस ने बीजेपी पर काफी देर तक बढ़त बनाए रखी। करीब साढ़े नौ बजे बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त मिली, लेकिन उसमें अंतर ज्यादा नहीं रहा।
Recommended Video


नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में बड़ी जीत की उम्मीद लगाए बैठे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की धड़कनें काउंटिंग के वक्त काफी तेज हो गईं। शुरुआती रुझानों में एक समय कांग्रेस ने बीजेपी पर काफी देर तक बढ़त बनाए रखी। करीब साढ़े नौ बजे बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त मिली, लेकिन उसमें अंतर ज्यादा नहीं रहा। यहां तक कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में बीजेपी के ज्यादातर कद्दावर नेता पीछे चल रहे थे। गुजरात के मौजूदा सीएम विजय रूपानी से लेकर डिप्टी सीएम नितिन पटेल शुरुआती रुझानों में बीजेपी के कई दिग्गज पिछड़ गए।

2019 का आम चुनाव बीजेपी के लिए 'केक वॉक' तो नहीं?
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजों से ऐन पहले पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस ने परचम लहराया और दोनों विधानसभा चुनाव में भी उसने बीजेपी को जोरदार टक्कर दी। निश्चित तौर पर राहुल गांधी के लिए यह अच्छी खबर है। नतीजे चाहे जो भी हों, लेकिन राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव में जान तो फूंक ही दी। ऐसे में यह बात है कि 2019 का आम चुनाव बीजेपी के लिए 'केक वॉक' तो नहीं ही रहेगा।

इस बार राहुल गांधी ने जमकर बहाया पसीना
2017 विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने जमकर पसीना बहाया। इस बार उन्होंने प्रचार के दौरान दो महीने में 26 मंदिरों के दर्शन किए।

राहुल ने 150 सभाओं को संबोधित किया
राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान तकरीबन 150 सभाओं को संबोधित किया, जिसमें रैलियों से लेकर छोटे स्तर तक लोगों से मिलना जुलना भी रहा। इस दौरान राहुल गांधी ने 2600 किलोमीटर की सड़क यात्रा की। अपने चुनाव प्रचार के आखिर दिनों में राहुल गांधी ने हेलिकॉप्टर से भी यात्रा की।









Click it and Unblock the Notifications