विधानसभा चुनाव 2016: पांच राज्यों की मतगणना आज, 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
नई दिल्ली। आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। जिसके लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वोटिंग सुबह आठ से तीन बजे तक होगी लेकिन 12 बजे तक ही क्लियर हो जायेगा कि कहां पर कौन सरकार बनायेगा।
तमाम एग्जिट पोलों के हिसाब से इस बार असम, तमिलनाडु और केरल में सत्ता परिवर्तन और उलट फेर हो सकता है तो वहीं बंगाल एक बार फिर से ममता बैनर्जी की अगुवाई में हरे रंग में रंगने वाला है। एग्जिट पोल ने केवल पुडुचेरी में कांग्रेस के जीतने की बात कही है।
Must Read: जानिए एग्जिट पोल के हिसाब से कहां और किसकी सरकार
काउंटिग के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। 3,236 काउंटिग टेबल लगाये गये हैं जिनकी निगरानी के लिए सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है।













Click it and Unblock the Notifications