Assembly Elections 2019: भाजपा ने तय किए आंध्र प्रदेश के लिए 51 और ओडिशा के लिए 22 नाम
नई दिल्ली। भाजपा आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ओडिशा विधानसभा के लिए 22 उम्मीदवार और सेलेसेला (मेघालय) में उप-चुनाव के लिए 1 उम्मीदवार के नाम का एलान किया गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को भाजपा ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों से 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

साथ में 10 लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया था। आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होंगे।
आंध्र प्रदेश, सिक्कम और अरुणाचल में लोकसभा के पहले चरण के साथ 11 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, ओडिशा में विधानसभा के लिए 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 34 विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही कराने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications