Bypoll Result 2026: BJP को डबल झटका,बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा धमाका,MP दतिया में कांग्रेस की वापसी

Assembly Bypoll Counting 2026: देश की तीन अहम विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीज आ गए हैं। बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज करते हुए बीजेपी का 31 साल पुराना किला ढहा दिया। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार वोटों के अंतर से हराया। यह सीट लंबे समय तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पास रही थी और उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हुआ।

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए बीजेपी को मात दी। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6 हजार वोटों से जीत हासिल की, जबकि बीजेपी के नए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट पर बीजेपी ने अपना दबदबा कायम रखा। पार्टी के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था और अब आए नतीजों ने तीन राज्यों की राजनीति में नए संकेत दे दिए हैं।

Assembly Bypoll Counting 2026

LIVE Feed
Aug 03, 2026, 6:49 PM IST

जीत के बाद प्रशांत किशोर बोले- बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को सिर्फ दूसरे राज्यों के लिए मजदूर देने वाला प्रदेश नहीं बने रहना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि विकास का फायदा सिर्फ कुछ राज्यों तक ही क्यों सीमित रहे। उन्होंने कहा, "आखिर विकास का पूरा फायदा सिर्फ गुजरात को ही क्यों मिले? बिहार के लोग सिर्फ दूसरे राज्यों में मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। इस राज्य के लोगों को भी बेहतर अवसर और बेहतर नेतृत्व मिलने का पूरा हक है।"
Aug 03, 2026, 4:09 PM IST

बांकीपुर में PK की बढ़त बरकरार, जीत लगभग तय

15वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर 14,953 वोटों से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को अब तक कुल 36023 वोट मिले हैं। पीके का कुल वोट 50976 है।
Aug 03, 2026, 2:57 PM IST

बांकीपुर उपचुनाव: 18वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त 10 हजार के पार

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के 18वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त 10 हजार वोटों के पार पहुंचा दी है। अब तक प्रशांत किशोर को 35,713 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार को 25,277 वोट प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच का अंतर 10,436 वोट हो गया है। मतगणना अभी जारी है।
Aug 03, 2026, 2:52 PM IST

मंजलपुर उपचुनाव: बीजेपी ने 30 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 30 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट पर कब्जा बरकरार रखा। यह जीत पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता मानी जा रही है।
Aug 03, 2026, 2:27 PM IST

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की बढ़त पर JDU विधायक का बयान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर जेडीयू विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है और नतीजे बदल सकते हैं। उन्होंने कहा, "अभी गिनती बाकी है। कुछ भी हो सकता है। नेता वह नहीं होता जो सिर्फ अपनी सीट जीत जाए और बाकी सीटों पर उसकी पार्टी बुरी तरह हार जाए। विधानसभा चुनाव में जन सुराज के जितने भी उम्मीदवार थे, वे सभी बुरी तरह हार गए। ऐसे में अकेले जीत जाना नेतृत्व क्षमता नहीं कहलाएगा।"
Aug 03, 2026, 1:58 PM IST

"नरोत्तम मिश्रा ने मेरी कोई मदद नहीं की"-घनश्याम सिंह

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर घनश्याम सिंह ने कहा, "नरोत्तम मिश्रा ने मेरी कोई मदद नहीं की। लेकिन बीजेपी के कई कार्यकर्ता पार्टी से नाराज थे और उन्होंने चुपचाप मेरा साथ दिया। नरोत्तम मिश्रा का इसमें कोई योगदान नहीं था।"
Aug 03, 2026, 1:57 PM IST

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार ने जताई बड़ी जीत का दावा

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना के बीच कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, "तीसरे राउंड में मैं 33 वोटों से आगे हूं और चौथे राउंड में हमारी बढ़त 800-900 वोट तक पहुंच जाएगी। इसके बाद मैं 1,000 से अधिक वोटों से आगे रहूंगा और हर राउंड के साथ यह बढ़त बढ़ती जाएगी।"
Aug 03, 2026, 1:39 PM IST

‘31 राउंड की गिनती पूरी होने दीजिए, नतीजा एनडीए के पक्ष में होगा’: मंत्री श्रवण कुमार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बढ़त पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एनडीए ने अभी अपनी जीत का दावा नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा, “31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि हमारा दावा खोखला था या दमदार। मैं खुद कई चुनाव लड़ चुका हूं। कई बार पहले, दूसरे और तीसरे राउंड में पीछे रहा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि चुनाव हार गया।”
Aug 03, 2026, 1:02 PM IST

झूमे कार्यकर्ता

जनसुराज के लोगों में ख़ुशी की लहर
Aug 03, 2026, 12:59 PM IST

सातवें राउंड के बाद पीके की बढ़त पर झूमे जन सुराज कार्यकर्ता

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सातवें राउंड के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 3,800 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। बढ़त की खबर मिलते ही पार्टी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, नारे लगाए और जीत का भरोसा जताते हुए खुशी का इज़हार किया।
Aug 03, 2026, 12:34 PM IST

पीके की बढ़त और मजबूत, जीत की तरफ अग्रसर

सातवें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 13,500 वोट मिले हैं। बीजेपी के नीरज कुमार 9,689 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस की रेखा गुप्ता 2,599 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सातवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़कर 3,811 वोट हो गई है।
Aug 03, 2026, 12:18 PM IST

छठे राउंड के बाद प्रशांत किशोर 3451 वोटों से आगे

जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने चुनाव में अपनी बढ़त बरकरार रखी है। मतगणना के छठे राउंड के बाद वह 3451 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा 8152 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
Aug 03, 2026, 11:47 AM IST

बांकीपुर उपचुनाव: पांचवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़ी

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड के बाद भी जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने अपनी बढ़त बढ़ाते हुए बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा पर 2,319 वोटों की लीड हासिल कर ली है। पांचवें राउंड तक नीरज सिन्हा को 6,652 वोट मिले हैं, जबकि प्रशांत किशोर उनसे 2,319 वोट आगे चल रहे हैं। मतगणना अभी जारी है।
Aug 03, 2026, 11:35 AM IST

दतिया उपचुनाव: तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई बढ़त

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड के बाद मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 33 वोटों की बढ़त बना ली है। मतगणना अभी जारी है और अगले राउंड के साथ रुझानों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
Aug 03, 2026, 11:17 AM IST

बांकीपुर उपचुनाव: चौथे राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के चौथे राउंड के बाद भी जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। वह 1,145 वोटों से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड तक प्रशांत किशोर को 6,269 वोट, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 5,124 वोट और राजद की रेखा गुप्ता को 884 वोट मिले हैं। मतगणना अभी जारी है।
Aug 03, 2026, 10:54 AM IST

दतिया उपचुनाव: दूसरे राउंड के बाद बीजेपी की बढ़त बरकरार

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 875 वोटों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आशुतोष तिवारी को 8,253 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 7,378 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव मंडल 3,530 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मतगणना अभी जारी है और कुल 15 राउंड में परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Aug 03, 2026, 10:39 AM IST

बांकीपुर उपचुनाव: मतगणना के बीच जन सुराज कार्यकर्ताओं का उत्साह

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के कैंप कार्यालय में जुटने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जीत का भरोसा जताया। मतगणना जारी रहने के बीच कैंप कार्यालय में समर्थकों का उत्साह देखने को मिला।
Aug 03, 2026, 10:20 AM IST

दतिया उपचुनाव: दो राउंड के बाद बीजेपी आगे

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, दो राउंड की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और आगे के राउंड में रुझानों में बदलाव संभव है।
Aug 03, 2026, 9:57 AM IST

बांकीपुर: पहले राउंड की गिनती पूरी, प्रशांत किशोर आगे

पहले राउंड (1/31) की मतगणना में जन सुराज के प्रशांत किशोर 2,225 वोट पाकर 862 वोटों से आगे हैं। बीजेपी के नीरज कुमार (1,363 वोट) दूसरे और आरजेडी की रेखा कुमारी (505 वोट) तीसरे स्थान पर हैं।
Aug 03, 2026, 9:14 AM IST

200 किलो लड्डू तैयार, बीजेपी में जश्न की तैयारी

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों से पहले ही बीजेपी में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्टी कार्यकर्ता और नेता जीत को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। बीजेपी नेता कल्लू ने जीत की उम्मीद में 200 किलो लड्डू तैयार करवाए हैं, ताकि परिणाम पक्ष में आने पर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी जा सके।
Aug 03, 2026, 9:07 AM IST

31 राउंड में आएंगे बांकीपुर मतगणना के नतीजे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, पूरी मतगणना 31 राउंड में संपन्न होगी। प्रत्येक राउंड में 14 टेबल पर रखी 14 ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी।
Aug 03, 2026, 8:54 AM IST

बांकीपुर उपचुनाव: वोटों की गिनती शुरू

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पहली बार चुनाव लड़ रहे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर क्या बीजेपी के कब्जे वाली इस सीट पर जीत हासिल कर पाते हैं या नहीं।
Aug 03, 2026, 8:26 AM IST

बांकीपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 34.31% मतदान दर्ज किया गया था। वहीं गुजरात की मंजलपुर सीट पर 37.50% और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 27.42% मतदान हुआ।
Aug 03, 2026, 7:02 AM IST

बांकीपुर काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Bankipur Bypoll Counting 2026: बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती की जा रही है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न कराने के लिए पटना स्थित काउंटिंग सेंटर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) और बिहार पुलिस की भारी तैनाती की गई है।
Aug 03, 2026, 7:00 AM IST

वडोदरा में काउंटिंग सेंटर के बाहर कड़ा पहरा

Manjalpur Bypoll Counting 2026: मंजलपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती वाले दिन काउंटिंग सेंटर की तस्वीरें। सेंटर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+