NPP की असम इकाई ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की पहली सूची
नई दिल्ली। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की असम इकाई ने लोकसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देर रात लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। शनिवार रात जारी की गई इस लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से टिकट दिया गया है। बीजेपी इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए दो और सूची जारी कर चुकी है। बीजेपी के अलावा कांग्रेस ने भी देर रात अपने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की है।













Click it and Unblock the Notifications