असम को भारत से अलग करने का बयान देने वाले शरजील इमाम के खिलाफ केस दर्ज, असम पुलिस ने फाइल की FIR

गुवाहाटी। शरजिल इमाम द्वारा असम को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब असम के मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने शरजिल इमाम पर कार्रवाई करने की मांग की है। हिमंत बिस्वा ने कहा कि सीएए पर विरोध प्रदर्शन के दौरान शरजील ने कहा है कि असम को शेष भारत से काट दिया जाना चाहिए। राज्य सरकार ने इस देशद्रोही बयान पर संज्ञान लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला किया है।

Recommended Video

    Shaheen Bagh से चर्चा में आया Sharjeel Imam कौन है?, जिसके Video पर मचा बवाल | Oneindia Hindi
    Assam Police lodged FIR against Sharjil Imam for his speech and inter alia commission of offence

    असम के मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के बयान के बाद वहीं की पुलिस ने शरजिल बिस्वा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। असम पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर जीपी सिंह ने कहा कि, शरजिल इमाम के खिलाफ उनके भाषण को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। गुवाहाटी अपराध शाखा पुलिस स्टेशन में 153 बी और 124 ए आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं वकील और आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग ने भी एक शिकायत दर्ज करायी है।

    बता दें कि शरजील इमाम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यह कहते हुए देखे जा सकते हैं कि, असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी वह हमारी बात सुनेंगे। असम में मुसलमानों का क्या हाल है, आपको पता है क्या? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुसलमान डिटेंशन कैंप में डाले जा रहे हैं... 6-8 महीनों में पता चलेगा कि सारे बंगालियों को मार दिया गया वहां... अगर हमें असम की मदद करनी है तो हमें असम का रास्ता बंद करना होगा।

    शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। शरजील इमाम ने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। कहा जाता है कि शरजील ने कुछ दिनों तक वहां पढ़ाया भी। ग्रेजुएशन के बाद दो साल तक उसने बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में डेवेलपर के तौर पर काम किया। 2013 में जेएनयू में आधुनिक इतिहास में मास्टर्स करने के लिए एडमिशन लिया। यहां से उसने एमफिल और फिर पीएचडी भी किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+