Assam NRC: 30 लाख लोगों ने नाम को फिर से शामिल किए जाने के लिए किया आवेदन

नई दिल्ली। असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेंस में अपना नाम शामिल कराने के लिए 30 लाख लोगों ने फिर से आवेदन किया है। इससे पहले जब पांच महीने पहले एनआरसी तैयार किया गया था तो उसमे इन लोगों का नाम शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद लोगों ने इसपर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद लोगों को अपना नाम इसमे शामिल कराने का मौका दिया गया था। इस दौरान कुल 600 आपत्तियां दर्ज कराई गई है, जिसमे लोगों ने दूसरों की नागरिकता पर सवाल खड़े किए हैं।

nrc

10 लाख घोषित होंगे अवैध नागरिक

आपको बता दें कि एनआरसी के फाइनल ड्राफ्ट में प्रदेश की कुल आबादी 3.29 करोड़ में से तकरीबन 4047707 लोगों का नाम शामिल नहीं किया गया था, जिसमे से तीस लाख लोगों ने अपने नाम को रजिस्टर में शामिल करने के लिए फिर से आवेदन किया है। आपको बता दें कि एनआरसी को 30 जुलाई 2018 को पब्लिश किया गया था। जिसे तकरीबन 40 लाख लोगों का नाम शामिल नहीं था, लेकिन अब 30 लाख लोगों ने अपने नाम को शामिल करने के लिए आवेदन किया है।

कुल 75 फीसदी आवेदन

एनआरसी में अपने नाम को शामिल कराने का लोगों को मौका दिया गया था और 25 सितंबर 2018 से लोगों के आवेदन को स्वीकार किया जा रहा था। हालांकि आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर थी, लेकिन इसे बाद में बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया था। एनआरसी अधिकारियों ने बताया कि आवेदन के आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोगों के आवेदन प्राप्त किए गए। रविवार को कुल आवेदन के बाद तकरीबन 75 फीसदी लोगों ने फिर से आवेदन किया है कि उनके नाम को एनआरसी में शामिल किया जाए।

31 जनवरी आखिरी तारीख

गुवाहाटी के एक्टिविस्ट एबी खांडकर ने बताया कि जब केंद्र सरकार ने उस नियम को हटाया कि आवेदक को 31 दिसंबर 2015 के बाद के ही दस्तावेज को स्वीकार किया जाएगा तो लोगों के आवेदन की संख्या में इजाफा हुआ। आपको बता दें कि एनआरसी की फाइनल लिस्ट को तैयार करने की अंतिम तारीख जून 2019 है। सर्विस सेंटर के अधिकारी ने बताया कि नाम में हुई किसी भी तरह की गलती को 2 जनवरी से 31 जनवरी के बीच सही कराया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+