Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assam News: असम के लिए Davos से बड़ी सौगात लाए CM हिमंत बिस्वा, कृषि टेक्नोलॉजी से लेकर रोजगार में बंपर निवेश

Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। दावोस में राज्य के लिए निवेश और औद्योगिक सहयोग के उद्देश्य से चुनावी साल में सीएम पहुंचे हैं। दुनिया भर के दिग्गज उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं से मुख्यमंत्री की बातचीत हुई है। उन्होंने संकेत दिया है कि आने वाले समय में असम को कई ठोस निवेश प्रस्ताव और साझेदारियां मिल सकती हैं।

दावोस में हुई बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री सरमा ने असम सरकार की कई योजनाओं की भी जानकारी दी। खास तौर पर राज्य के आलू किसानों को संस्थागत ऋण (Institutional Credit) उपलब्ध कराने पर कई औद्योगिक समूहों से चर्चा हुई। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पेप्सिको और असम सरकार के बीच एक विशेष त्रिपक्षीय समझौते का प्रस्ताव रखा गया है।

Assam News

CM Himanta Davos Visit: दावोस में सीएम ने कई बड़े निवेशकों से की मुलाकात

- इस पहल का उद्देश्य किसानों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना है। इससे उनके लिए बाज़ार तक पहुंचना आसान होगा और उद्योग जगत से सीधा संपर्क बना सकेंगे।

- मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रस्ताव किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

- उन्होंने कहा कि इससे न केवल लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण और एग्री-बेस्ड इंडस्ट्रीज के लिए भी अनुकूल माहौल बनेगा।

Assam News: राज्य के लिए सीएम ने की कई निवेशकों से मुलाकात

दावोस में चर्चा के दौरान पेप्सिको के असम में विस्तार योजनाओं, कंपनी के नलबाड़ी संयंत्र की प्रगति और राज्य के किसानों के साथ सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि असम निवेशकों और किसानों दोनों के लिए एक सहयोगी इकोसिस्टम तैयार करने पर काम कर रहा है। CM सरमा ने सोशल मीडिया पर साझा किए अपने संदेश में कहा कि उन्होंने दावोस समिट के दौरान 200 से अधिक बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की है। उनके साथ सकारात्मक बातचीत हुई, जिसका फोकस सीखने, सहयोग और भविष्य की साझेदारियों पर है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वे भारत लौटते समय असम के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर लौट रहे हैं। राज्य पहुंचते ही इन बैठकों के ठोस नतीजों को सार्वजनिक किया जाएगा।

Assam News: चुनावी साल में इस दौरे का मिलेगा लाभ?

WEF दावोस में मुख्यमंत्री की यह सक्रिय भागीदारी असम को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले हफ्तों में इन बैठकों से जुड़े कई निवेश प्रस्ताव और समझौते सामने आ सकते हैं, जिससे असम के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। इसी साल प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि यहां हुए अहम करार को बीजेपी अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर प्रचार के दौरान पेश करेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+