असम सरकार ने वापस ली ट्रैवल एडवाइजरी, मिजोरम सीएम ने कहा- थैंक्यू

गुवाहाटी, अगस्त 05: असम सरकार ने मिजोरम के साथ सीमा विवाद में हुई हिंसक झड़प के बाद उपजे तनाव के मद्देनजर राज्य के लोगों के पड़ोसी राज्य की यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। जिसे असम सरकार ने गुरुवार को वापस ले लिया। असम सरकार में मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि सरकार मिजोरम की यात्रा के खिलाफ जारी ट्रैवल एडवाइजरी को वापस ले लिया है। असम सरकार के इस कदम के बाद मिजोरम के सीएम ने धन्यवाद दिया है।

Assam government withdraws travel advisory, Mizoram CM said - thank you

Recommended Video

    Assam Mizoram Meet: असम और मिजोरम के मंत्रियों की बैठक, इन मुद्दों पर बनी सहमति | वनइंडिया हिंदी

    असम सरकार की ओर से आज जारी आदेश में कहा गया है कि, असम और मिजोरम की सरकारों के प्रतिनिधियों द्वारा आज जारी किए गए संयुक्त बयान के मद्देनजर, 29 जुलाई की यात्रा एडवाइजरी (असम के लोगों को मिजोरम की यात्रा न करने की सलाह) को वापस लिया जाता है। दोनों राज्‍यों के बीच सीमा विवाद के बाद पहले राउंड की वार्ता हुई है। पहले राउंड की बातचीत के बाद मिजोरम ने हिंसा में छह पुलिसकर्मियों की मौत पर अफसोस जताया।

    असस सरकार के इस फैसले का मिजोरम सरकार ने स्वागत किया है। मिजोरम के ज़ोरमथांगा ने ट्वीट किया, असम की सरकार को धन्यवाद, शांति लौटने दो। तनाव घटाने के हुई पहली बैठक के बाद दोनों राज्यों ने ये ऐलान किया हैं। बातचीत में असम और मिजोरम के बीच सीमावर्ती इलाकों में तनाव कम करने और विवाद का स्थायी समाधान ढूढ़ने की केंद्र सरकार की पहल को आगे ले जाने पर भी सहमति बनी।

    इसके अलावा केंद्रीय बलों को विवादित इलाकों में तैनात रखने और यहां अपनी पुलिस न भेजने पर भी रजामंदी बनी है। इस मकसद से दोनों राज्य अपने-अपने फॉरेस्ट और पुलिस फोर्स को पेट्रोलिंग के लिए विवाद वाले क्षेत्र में नहीं भेजेंगे।असम और मिजोरम सरकार के सभी प्रतिनिधि शांति और असम-मिजोरम में रहने वाले लोगों के बीच सौहार्द बनाए रखने के सभी जरूरी प्रयासों पर सहमत है, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+