Assam Floods: बाढ़ ने बिगाड़ी असम की रंगत, 1.20 लाख लोग प्रभावित, आज भी Red Alert
Assam Floods: भारी बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में आए असम की स्थिति फिलहाल अच्छी नहीं है। यहां के 20 जिले बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसकी वजह से लगभग 1.20 लाख लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
कई नदियां उफान पर
आपको बता दें कि पड़ोसी देश भूटान और आस-पास के सटे राज्यों में हो रही बेहिसाब बारिश की वजह से असम की ये हालत हुई है इस वक्त कई नदियां जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है, घरों में पानी घुस जाने की वजह से कई लोग तो बेघर हो गए हैं।

बाढ़ की वजह से इन गांवों की स्थिति खराब
Recommended Video
भारी बारिश ने जिन गांवों की रंगत खराब की है, वो गांव हैं बजाली, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, तामुलपुर, उदलगुरी , बजाली, दरांग, कोकराझार और नलबाड़ी ।
क्या कहती है एएसडीएमए रिपोर्ट?
एएसडीएमए रिपोर्ट ने कहा कि बाढ़ की वजह से लगभग 1.20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा नलबाड़ी के लोग हैं, यहां पर 44,707 लोगों को बाढ़ ने प्रभावित किया है। इसके बाद बक्सा में 26571 लोग, लखीमपुर में 25096 लोग, तामुलपुर में 15610 लोग इसका दर्द झेल रहे हैं यही नहीं जानवरों को भी बाढ़ ने परेशान किया है। बाढ़ के कारण 72 सड़कों और 7 पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।
आज भी रेड अलर्ट
असम के बक्सा, बारपेटा, दरांग, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है और रेड अलर्ट जारी किया है।
राहत कार्य जारी है
हालांकि प्रशासन और सरकार ने पहले से ही बाढ़ से बचने के पुख्ता इंतजाम किए थे लेकिन इसके बावजूद बाढ़ ने राज्य के कुछ जिलों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना , NDRF की टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं। प्रशासन ने 14 राहत शिविर और 17 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं।
हर साल असम में आती है बाढ़
आपको बता दें कि असम की भौगोलिक स्थिति ऐसी है जिसकी वजह से इसे हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है। मालूम हो कि असम में जो बाढ़ आती है वो पूरे देश के प्रभावित क्षेत्रों की 10 परसेंट हैं।












Click it and Unblock the Notifications