असम में बाढ़ का तांडव जारी, 13 लाख लोग प्रभावित, अब तक 44 लोगों की मौत

नई दिल्ली। मानसून की बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है तो वहीं असम में बाढ़ का कहर छाया हुआ है,यहां पर बाढ़ और भूस्खलन में 4 और लोगों की मौत होने के बाद मौत का आंकड़ा 70 पहुंच चुका है, तो वहीं 13 लाख प्रभावित हो चुके हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन ने कहा है कि राज्य में 44 लोगों की बाढ़ में जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है।

13 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

13 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

धीमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, उदलगुरी, दरांग, बक्सा, नलबारी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, नौगांव, पश्चिमी कार्बी आंगलांग, गोलघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में 12.97 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ज्यादा ऊपर

ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ज्यादा ऊपर

तो वहीं ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ज्यादा ऊपर बह रही है, इसकी सहायक नदियां भी खतरे के निशान के ऊपर ही हैं, सड़क और अन्य निर्माण कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

पड़ोसी राज्यों पर भी बाढ़ का खतरा

पड़ोसी राज्यों पर भी बाढ़ का खतरा

असम की स्थिति के कारण पड़ोसी राज्यों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक मीटिंग भी की थी, जिसमें हालात से निपटने की रणनीति तैयार की गई थी और प्रदेश सरकार को हर संभव मदद करने की बात कही गई थी।

 आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने आज भी असम समेत पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिन असम,मेघालय, सिक्किम और मिजोरम में भारी से भारी बारिश का अनुमान है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में अलग-अलग स्थानों पर काफी बारिश हो सकती है, इस दौरान लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने को मना किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+