असम: कोकराझार में पीएम मोदी की रैली, कहा- ये चुनाव 'महाझूठ' और 'महाविकास' के बीच

दिसपुर: असम में आज दूसरे चरण के लिए वोटिंग प्रक्रिया जारी है। इस बीच तीसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, वहां पर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोकराझार पहुंचे और बीजेपी की मेगा रैली में शामिल हुए, जहां सबसे पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय संस्कृति के हिसाब से उनका स्वागत किया। साथ ही उनके सामने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

Recommended Video

    Assam Election 2021 : PM Modi बोले- Congress ने असम को बम-बंदूक के बीच झोंक दिया था | वनइंडिया हिंदी
    असम

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपना 'हाथ' और भाग्य उस पार्टी के नेताओं को सौंप दिया है जिसने कोकराझार को हिंसा में धकेल दिया था। कांग्रेस उन लोगों की मदद से असम में सत्ता में आने का सपना देख रही है, जिन्हें उसने अपने वोट बैंक के लिए बचाया था। यहां के युवाओं में फुटबॉल बहुत लोकप्रिय है। अगर मुझे उनकी भाषा में बोलना है, तो मैं कहूंगा कि लोगों ने अभी तक कांग्रेस और इसके महाजोत को एक रेड कार्ड दिखाया है। असम के लोग राज्य के विकास, शांति, सुरक्षा के लिए एनडीए पर भरोसा करते हैं। ये चुनाव महाझूठ और महाविकास के बीच का है।

    पीएम ने आगे कहा कि वो (कांग्रेस) कहते हैं 'लॉक एंड की' (AIUDF सिंबल) असम की पहचान है। कांग्रेस के झूठ और षड्यंत्र को समझें। ऐसे लोगों के सत्ता में वापस आने से पहले ही इसने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस अपमान के लिए न केवल कांग्रेस बल्कि पूरे महाजोत को दंडित किया जाएगा। कल पूरे असम राज्य ने एक वीडियो में देखा कि कैसे असम की पहचान, असम की महिलाओं की कट्टरता के प्रतीक 'गामोसा' का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया था। असम को पसंद करने वाला हर कोई उन तस्वीरों को देखकर आहत और गुस्से में है। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ एनडीए सरकार यहां आपके कल्याण के लिए काम कर रही है। असम के लोगों ने पहले चरण के मतदान में एनडीए को आशीर्वाद दिया है। आगे भी आशीर्वाद बनाए रखेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+