नई संसद के बाद अब इस राज्य को मिलेगी नई विधानसभा, मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया वीडियो

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नई विधानसभा भवन की वीडियो शेयर की। साथ ही उन्होंने कहा कि ये अगस्त 2023 तक तैयार हो जाएगी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर नई विधानसभा की वीडियो शेयर की है। असम की ये नई विधानसभा इस साल अगस्त में बनकर पूरी तैयार हो जाएगी। वहीं, वो रविवार को विधानसभा के काम का जायजा लेने भी पहुंचे हुए थे।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि विधानसभा का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। अगस्त 2023 में असम को अपना नया विधानसभा परिसर मिल जाएगा। मैने कल इसके काम का निरीक्षण किया। ट्वीट के साथ वीडियो भी शेयर किया गया है।

new Vidhansabha building

वीडियो में विधानसभा भवन के अंदर का दृश्य काफी मनमोहक है। आकर्षक लाइटिंग और विधानसभा सदस्यों के लिए सीटिंग अरेंजमेंट की खास व्यवस्था की गई है।

बता दें कि 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की नई संसद भवन का उद्घाटन किया था। वहीं, इस संसद भवन के निर्माण में कुल 1200 करोड़ रुपये का खर्च आया है। वहीं, हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा की वीडियो शेयर की है, जिसमें भवन काफी शानदार नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+