Assam Assembly Election 2021: कांग्रेस पर गरजे राजनाथ, बोले- 15 सालों तक रही असम में सरकार, नहीं हुआ विकास

दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हैं। इसी के मद्देनजर देश के रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्‍टार प्रचारक राजनाथ सिंह असम दौरे पर हैं। वो तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में 15 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन राज्‍य में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। असम सरकार की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सोनोवाल सरकार ने विकास के मामले में जो सफलता हासिल की वो कांग्रेस 15 सालों में नहीं कर पाई।

Assam Assembly Election 2021: बोले राजनाथ सिंह- BJP सरकार नॉर्थ-ईस्ट के मान-सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि BJP सरकार पूरे नॉर्थ-ईस्ट के मान-सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विपक्ष पर हमलावर होते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में जाने-माने सम्राट भूपेन हजारिका को किसी ने सम्‍मानित नहीं किया। उन्‍हें भारत रत्‍न से सम्‍मानित मोदी के नेतृत्‍व वाली बीजेपी सरकार ने किया। मौजूदा सरकार की कामयाबियों को गिनाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं राज्य सरकार को प्रदेशभर के घरों में शौचालय बनवाने के लिए भी बधाई देना चाहता हूं। मुझे बताया गया है कि असम के सभी जिले अब खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि सर्वानंद सोनोवाल की सरकार में किसी भी मंत्री पर कोई आरोप नहीं है। साथ ही उन्‍होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी अगर फिर सत्ता में आती है तो विकास का पहिया यूं ही चलता रहेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि त्रिपुरा में हमारी सरकार बन गई है, अब असम, बंगाल में भी बनने जा रही है। त्रिपुरा,असम, पश्चिम बंगाल के बॉर्डर बांग्लादेश से लगते हैं, यहां BJP की सरकार बन जाएगी तो बांग्लादेश से भारत आने वाले अधिकांश रास्ते ब्लॉक कर देंगे और बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में नहीं आ पाएंगे। आपको बता दें कि असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण की वोटिंग 1 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। चुनाव के परिणाम 2 मई को आएंगे। गौरतलब है कि असम में विधानसभा सीटों की संखया 126 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+