असम विधानसभा चुनाव 2021: अमित शाह ने असम के 10 लाख लोगों को नौकरी देने का किया वादा

सिलचर। असम के सिलचर में अमित शाह ने शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार 8 लाख युवाओं को प्राइवेट नौकरी और 2 लाख लोगों को सरकारी नौकरी पर रखवाएगी।
अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए ये वादा किया है। हमने चाय बागानों के श्रमिकों के दैनिक वेतन को बढ़ाकर रु 350 / दिन करने का निर्णय लिया है।

amitshhah

बता दें असमय में होने वाले तीन चरणों के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए अमित शाह शुकवार को असम में थे। असमय में उन्‍होंनें आज पूरे दिन यहां चार जगह रैली करते हुए चुनावी मंच से जनता को संबोधित किया। जिसमें कमलपुर में सुबह 11:40 पर, वहीं जगीरोड पर 1:10 पर और तीसरी रैली पथराकंडी में 3:50 पर और अंतिम रैली सिलचर में 5:30 की। इन रैलियों में अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए असम की पिछड़ी हालत के लिए कांग्रेस को जिम्‍मेदार ठहराया। इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार में असम में विकास ने रफ्तार पकड़ी है और आने वाले समय में असम के युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ चाय बगान में काम करने वाले लोगो की हित में हमारी सरकार काम करेगी।

वहीं अमित शाह ने कमलपुर जनसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। शाह ने वादा किया कि असम में भाजपा के सत्‍ता में आने पर 8वीं कक्षा के बाद सभी बच्चियों को साइकिल दी जाएगी। कॉलेज जाने वाली हर छात्रा को स्कूटी देंगे। वर्ष 2022 से पहले 2 लाख सरकारी नौकरियां और 8 लाख प्राइवेट नौकरियों का सृजन भी किया जाएगा।इसके साथ ही अमित शाह ने लव जिहाद पर कानून बनाने का वादा किया और कहा हम असम में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाएंगे।'गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के कामरूप में बोले, "राहुल गांधी का कहना है कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान है। असम की पहचान शंकर देव और माधव देव है, वीर सेनापति लाचित बोरफूकन है। कांग्रेस कितनी भी जोर लगा ले हम बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे।"

https://www.filmibeat.com/photos/nikki-tamboli-68961.html?src=hi-oi'बिग बॉस 14' से फेमस हो चुकीं निक्की तम्बोली की वायरल हो रही हॉट तस्वीरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+