असम में सीएम हिमंत बिस्वा ने बाल विवाह रोको अभियान चला कर कसी नकेल, 1,800 हो चुके हैं गिरफ्तार
असम में सीएम हिमंत बिस्वा ने बाल विवाह अभियान चलाकर बच्चों का विवाह करने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। अब तक प्रदेश में 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा प्रदेश में बाल विवाह रोको अभियान चलाकर बच्चों की शादियों पर जमकर नकेल कस रहे हैं। बाल विवाह हो लेकर बिस्वा सरकार ने जीरो टॉलरेंस रुख अपनाया हुआ है। राज्य में बाल विवाह के मामलों में गिरफ्तारियां जारी हैं और 1,800 से अधिक लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य की कार्रवाई में शुक्रवार को 1,800 से अधिक लोगों को अब तक अरेस्ट किया जा चुका है। ये जानकारी असम सीएम हेमंत बिस्वा ने ट्टीट करके दी। सीएम ने लिखा "बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वर्तमान में राज्यव्यापी गिरफ्तारी चल रही है। अब तक 1800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।"
असम सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा मैंने पुलिस से बाल विवाह के मामलों में जीरो टॉलरेंस दिखाने को कहा है। सरमा ने कहा मैंने @assampolice से महिलाओं पर होने वाले अक्षम्य और जघन्य अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की भावना के साथ काम करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान से असम राज्य में बाल विवाह पर लगाम लग जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications