'रेप, लूट, डकैती... सबमें मुसलमान नंबर-1...', सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने क्यों कहा ऐसा?
Badruddin Ajmal News: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख और असम से सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि मुसलमानों में अपराध दर अधिक है। बदरुद्दीन अजमल ने कहा, ''हम (मुसलमान) डकैती, , बलात्कार, लूट जैसे सभी अपराधों में नंबर 1 हैं। जेल जाने में भी हम नंबर 1 हैं।''
कुछ वर्गों की आलोचना के बावजूद सांसद बदरुद्दीन अजमल मुसलमानों के बीच उच्च अपराध दर के अपने रुख पर कायम रहे। शुक्रवार 27 अक्टूबर को उन्होंने फिर से कहा कि, ''मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। मैंने कहा था कि अपराध में शामिल होने की उच्च प्रवृत्ति सीधे तौर पर शिक्षा की कमी पर निर्भर करती है।''

इंडिया टुडे के मुताबिक, सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा, ''मैंने दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय में शिक्षा की कमी देखी है। मैंने दुख व्यक्त किया है कि हमारे बच्चे पढ़ते नहीं हैं, उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाते हैं और मैट्रिक तक भी पूरी नहीं कर पाते हैं। युवाओं को शिक्षा की आवश्यकता समझाने के लिए, मैंने ऐसा कहा था।''
उन्होंने कहा कि लड़कों और पुरुषों को ''लड़कियों को देखते या उनके साथ बातचीत करते समय दुर्भावनापूर्ण इरादे'' नहीं रखने चाहिए। सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा, "जो लड़के कहते हैं कि वे महिलाओं को देखकर यौन उत्तेजित हो जाते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस्लाम कहता है कि व्यवहार करने का एक उचित तरीका है और जब हम बाजार या किसी सार्वजनिक स्थान पर जाते हैं और महिलाओं को देखते हैं, तो हमें दूसरी ओर देखना चाहिए।''
बदरुद्दीन अजमल ने कहा, "उन्हें याद रखना चाहिए कि उनके परिवार में महिलाएं भी हैं। अगर वे अपनी मां और बहनों के बारे में सोचेंगे तो उनके मन में कभी भी अनुचित विचार नहीं आएंगे।"
राजनेता होने के साथ-साथ बदरुद्दीन अजमल इत्र कारोबारी भी हैंष। अजमल के नेतृत्व वाली एआईयूडीएफ असम में बंगाली भाषी मुसलमानों के बीच पकड़ रखती है। 126 सदस्यीय असम विधानसभा में AIUDF के 15 विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications