Assam Accident: असम के गोलाघाट में भयानक हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत, 12 की मौत, कई घायल

Assam Accident: बुधवार सुबह असम के गोलाघाट जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है।

 Assam Accident:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिनी बस के लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं,यह हादसा एनएच 37 पर सुबह करीब 5 बजे हुआ है। मौके पर पुलिस दल मौजूद हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

घायलों को तत्काल जोरहाट मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया

गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि 'ये हादसा आज सुबह डेरगांव के पास बालीजान में कब हुआ जब 45 लोगों से भरी बस सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई, जिसमें 12 लोगों की मौत मौके पर हो गई। घायलों को तत्काल जोरहाट मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, घायलों में से कुछ की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।'

कोयले से लदे ट्रक से हुई टक्कर

पुलिस के मुताबिक डेरगांव के पास जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई वह मार्गेरिटा से आ रहा था और कोयले से भरा हुआ था, फिलहाल उसका ड्राइवर भी घायल बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के सीधी में हुआ था हादसा

आजकल सर्दी और कोहरे की वजह से हादसे काफी बढ़ गए हैं। असम से पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ था, यहां तेज रफ्तार हाईवा ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस भयंकर हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+