असम: डिब्रूगढ़ में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ट्रैक पूरी तरह बाधित

Recommended Video

    Assam: Dibrugarh में Train Accident, Goods train के 7 डिब्बे पटरी से उतरे। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। असम के डिब्रूगढ़ जिले के नाहरकटिया के पास रविवार की तड़के एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित है। हादसा कितना भयंकर है इसका पता इसी बात से चल सकता है क्‍योंकि कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह एक मालगाड़ी नाहरकटिया इलाके से गुजर रही थी। अचानक उसके सात डिब्बे पटरी से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

    असम: डिब्रूगढ़ में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ट्रैक पूरी तरह बाधित

    सूत्रों ने बताया है कि ट्रेन में दाल ले जाया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि ट्रैक से मालगाड़ी को हटाने में काफी समय लगेगा। हादसे के चलते गुवाहाटी से ऊपरी असम का रेल संपर्क कट गया है।

    सूत्रों ने बताया है कि इस रूट के बंद होने के चलते ट्रेनों को नवनिर्मित बोगीबिल होकर चलाया जा सकता है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि राहत व बचाव कार्य जारी है। जांच के बाद जल्द ही इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+