असम में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने चलाई गोली, गिरा हाई वोल्टेज तार, 11 मरे
गुवाहाटी।
असम के तिनसुकिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां छिटपुट झड़प के बाद पुलिस ने गोलीबारी की है जिससे एक हाईवोल्टेज तार गिर जाने से 11 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। इस हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक नाराज स्थानीय लोगों के प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने गोली चलाई थी। href="/news/india/you-will-not-be-able-see-the-face-of-wife-due-to-electricity-rajnath-377932.html"
target="_blank">
बिजली
पर
बरसे
राजनाथ
सिंह,
कहा
न
आप
अपनी
घरवाली
का
चेहरा
देख
पाते
हैं
और
ना
वो...
id="toptextpromo">जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोग बुधवार रात हुई हत्या की घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। नाराज लगभग पांच हजार लोगों की भीड़ ने पेंगरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर तोड़फोड़ की। ये लोग कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से लैस थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
बेलगाम
भीड़ पर काबू के लिए पुलिस ने हवाई फायर की। इसी दौरान एक गोली हाई वोल्टेज तार में लग गई। तार के जमीन पर गिरने से करंट फैल गया और इसकी चपेट में आकर 11 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications