Asom Mala 3.0: ₹3,000 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा पुल, डॉल्फिंस के लिए इस्तेमाल होगी ये तकनीक!
Asom Mala 3.0: असम की राजधानी गुवाहाटी को बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात मिली है। ब्रह्मपुत्र नदी पर ₹3,000 करोड़ का गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी सिक्स-लेन मेगा ब्रिज आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस आधुनिक पुल के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी। खास बात यह है कि इस पुल के निर्माण में ध्वनि अवरोधक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
पहले जहां लोगों को करीब एक घंटे का समय लगता था, वहीं अब यह सफर इस पुल से 10 से 15 मिनट में पूरा हो सकेगा। यह मेगा ब्रिज ट्रैफिक दबाव कम करेगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। गुवाहाटी में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यह परियोजना लंबे समय से जरूरी मानी जा रही थी। पुल के चालू होने से रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों, व्यापारियों और छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा।

Asom Mala 3.0: गंगा डॉल्फिन को बचाने के लिए ध्वनि अवरोधक तकनीक
- इस परियोजना की सबसे खास बात इसकी पर्यावरण-अनुकूल तकनीक है। वन्य और जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किया गया है।
- ब्रह्मपुत्र नदी में पाई जाने वाली दुर्लभ गंगा डॉल्फिन समेत अन्य जलीय जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल में 'ध्वनि अवरोधक' (Noise Barrier) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीक से वाहनों की आवाज और कंपन को नियंत्रित किया जाता है, जिससे नदी के भीतर रहने वाले जीवों पर नकारात्मक प्रभाव कम पड़ता है।
Asom Mala 3.0: मेगा ब्रिज से मिलेगा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा
इंजीनियरों का कहना है कि मेगा ब्रिज को भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सिक्स-लेन संरचना के कारण भारी वाहनों और निजी गाड़ियों का दबाव आसानी से संभाला जा सकेगा। साथ ही, सुरक्षा मानकों और मॉनिटरिंग सिस्टम को भी आधुनिक बनाया गया है। सरकार का मानना है कि यह पुल असम में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा और उत्तर गुवाहाटी क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश, पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications