Asom Mala 2.0: असम की सड़कों को मिलेगा ग्लोबल टच, इस योजना से बदल जाएगी पूर्वोत्तर की तस्वीर
Asom Mala 2.0: असम माला 2.0 (Asom Mala 2.0) राज्य की सड़क संरचना को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की एक महत्वाकांक्षी योजना है। असम में आधुनिक, तेज और सुरक्षित सड़क नेटवर्क विकसित करने की दिशा में यह अहम कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2024 में इस योजना के दूसरे चरण की आधारशिला रखी थी। आवाजाही को सुगम बनाने के साथ ही पूर्वोत्तर को देश के प्रमुख हिस्सों से कनेक्टिविटी बेहतर बनाएगी।
असम माला 2.0 के तहत राज्यभर में लगभग 1,000 किलोमीटर लंबी सड़कों का नेटवर्क विकसित और उन्नत किया जाएगा। इस योजना में 43 प्रमुख सड़कों का अपग्रेडेशन का काम भी शामिल है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी।

Asom Mala 2.0: 38 महत्वपूर्ण पुलों का भी होगा निर्माण
- इसके साथ ही इस चरण में 38 महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण और सुधार का कार्य भी किया जाएगा। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों पर यातायात को सुगम बनाएंगे।
- इसके अलावा, गुवाहाटी एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम भी इसी योजना का हिस्सा है। इससे एयरपोर्ट तक पहुंच और भी आसान होगी।
Asom Mala 2.0: लागत और निवेश
असम माला 2.0 के तहत शुरू की गई विभिन्न सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए ₹3,444 करोड़ का प्रारंभिक निवेश आवंटित किया गया है। मार्च 2025 में पेश असम बजट में बुनियादी ढांचे के लिए ₹7,481 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें 'असम माला' के अंतर्गत 'वन डिस्ट्रिक्ट वन रोड' पहल के लिए ₹2,625 करोड़ अलग से रखे गए हैं। इससे यह साफ है कि राज्य सरकार इस परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
Asom Mala 2.0 News: समय की बचत और ट्रैफिक पर असर
इस योजना के तहत गुवाहाटी और अपर असम के प्रमुख शहरों में एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इससे शहरी इलाकों में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहरों में यात्रा का समय 30 से 45 मिनट तक कम हो जाएगा। इसके अलावा, यह योजना SASEC कॉरिडोर से भी जुड़ी हुई है, जिससे अंतर-राज्य और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई गति मिलेगी। पूर्वोत्तर में निवेश और व्यापार के विस्तार के लिए यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है।
Asom Mala 2.0 Update: 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा
⦁ असम माला 2.0 के अंतर्गत अधिकांश पुलों और सड़कों का निर्माण कार्य 2023-24 में शुरू हो चुका है।
⦁ गुवाहाटी रिंग रोड और प्रमुख फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि छोटे खंड और जिला सड़कें 2026 के अंत तक चरणबद्ध तरीके से पूरी होने की उम्मीद है।
⦁ असम माला 2.0 न केवल राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा बल्कि असम को पूर्वोत्तर भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications