भारत में 5G ट्रायल पर RSS के इकाई ने जताई आपत्ति, कहा- चीनी कंपनियों को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए
नई दिल्ली। भारत सरकार ने हाल ही में चीन की टेक कंपनी हुआवे को देश में 5G ट्रायल की अनुमति दी है जिसका स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक अश्वनी महाजन ने विरोध किया है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि वह भारतीय बाजार में हुआवे और अन्य चीनी कंपनियों को तुरंत संचालित करने और 5 जी परीक्षण करने से रोकें। अश्वनी महाजन पीएम मोदी को खत लिखकर कहा कि चीनी कंपनी को ट्रायल के लिए जो अनुमति दी गई है उसपर हम अपनी चिंता साझा करने के लिए यह पत्र लिख रहे हैं।

गौरतलब है कि बलदती टेक्नोलॉजी के बीच अब विश्व में 5G का दौर आ गया है। कई देशों ने पहले ही इसके लिए कई देशों में पहले से ही ट्रायल शुरू हो गया है। भारत में भी इसके ट्रायल की हरी झंडी दे दी गई है, सरकार ने इसके लिए चीनी कंपनी हुआवे के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसपर आपत्ति जताते हुए अश्वनी महाजन ने पीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी से निवेदन करते हैं कि भारतीय बाजार में हुआवे और अन्य चीनी कंपनियों को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications