सोनिया गांधी के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस के 23 बड़े नेताओं ने लिखी चिट्ठी, सीएम अशोक गहलोत ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली। कांग्रेस के 23 दिग्गज नेताओं द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेतृत्व के मसले पर चिट्ठी लिखे जाने पर कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बंट गई है। एक समूह उन नेताओं का है, जो चाहते हैं कि कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव हो, वहीं दूसरा गुट इस पक्ष में हैं कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बनी रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मसले पर सोनिया गांधी के नेतृत्व का पक्ष लिया है।

 Ashoke Gahlot said News of 23 senior most Congress leaders writing letter to Congress President is unbelievable and if its true - its very unfortunate.

सोनिया गांधी के नेतृत्व को लेकर 23 कांग्रेसी नेताओं द्वारा पत्र लिखे जाने की बात पर अशोक गहलोत ने कहा कि यह बेहद अविश्वनीय है। उन्होंने कहा कि पार्टी के 23 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को पत्र लिखे जाने की खबर अगर सच है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इन बातों को मीडिया में लाना ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में जब हमारे लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, ऐसे कठन समय में सोनिया गांधी को पार्टी का नेतॉत्व करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये उनका पक्ष है। इस बात को उनपर छोड़ देना चाहिए। अगर उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ने का मन बना लिया है तो राहुल गांधी को आगे आना चाहिए और पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। ऐसे में सोमवार का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद अहम है। सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+