अशोक पंडित ने कहा शराबी-गंजेड़ी तो भड़क गए अनुराग कश्यप, बोले- आपके बारे में BJP के लोगों की राय सुनकर बहुत हंसा

नई दिल्ली। फिल्म मेकर अशोक पंडित और अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों ही अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं और एक दूसरे से भिड़ते भी रहते हैं। अब एक बार फिर अशोक पंडित और अनुराग कश्यप के बीच ट्विटर पर जंग देखने को मिली है। दरअसल अपनी एक पोस्ट में अशोक पंडित ने अनुराग कश्यप को गंजेड़ी और शराबी कह दिया है। जिससे अनुराग कश्यप भड़क गए और उन्हें गीदड़ कह दिया।

अशोक पंडित ने बताया 2006 का किस्सा

अशोक पंडित ने बताया 2006 का किस्सा

अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए कहा, 'साल 2006 में जावेद अख्तर ने एक फिल्म फंक्शन में अनुराग कश्यप को असंगत फिल्म मेकर कह दिया था। इसकी शुरुआत ब्लैक फ्राइडे के साथ हुई थी, जहां प्रड्यूसर को बर्बाद किया गया था।' इसके जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा, 'कितने बेचारे हो अशोक पंडित। तरस आता है। तुमको तो भाजपा हाई कमान भी वही समझता है जो हम समझते हैं। सुना अब तो शीशा भी नहीं रहा आपके घर में शक्ल देखने के लिए। पढ़ो भक्तों पोंगा पंडित का यह थ्रेड और बजाओ थाली।'

'हर रोज नया नकाब पहनता है'

इसके बाद अशोक पंडित ने जवाब देते हुए कहा, 'शेरों को शीशों की जरूरत नहीं पड़ती! शीशों की जरूरत तेरे जैसे नकाब पोशों को पड़ती है, जो हर रोज नया नकाब पहनता है- कभी अर्बन नक्सल, कभी टुकड़े टुकड़े गैंग, कभी शाहीन बाग, कभी शराबी, तो कभी गंजेड़ी!' अशोक पंडित के इस ट्वीट के जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा, 'वो शेर भी क्या शेर, जिसे सबको बताना पड़े की वो शेर है। जनाब बाहर बारिश में मत जाना, पता नहीं सब धुल जाए और गीदड़ निकल आए। बाकी आपको अभी भी हाई कमान .... ही समझता है। जिस दिन उन्होंने बताया की आपके बारे में भाजपा के बड़े लोगों की क्या राय है, बहुत हंसा। तरस आता है आप पे, बेचारे।'

Recommended Video

    Anubhav Sinha और Hansal Mehta ने Bollywood को कहा अलविदा, Post शेयर कर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    अशोक पंडित- बारिश की जरूरत नहीं

    अशोक पंडित- बारिश की जरूरत नहीं

    ऐसे में अशोक पंडित ने फिर ट्विटर पर अनुराग कश्यप को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'शेर और गीदड़ में अंतर समझने के लिए बारिश की जरूरत नहीं है, क्योंकि तेरे चेहरे पर साफ लिखा है! नक्सलियों के हाई कमान किसी इटालियन की तरह मेरा कोई हाई कमान नहीं है, क्योंकि मेरा हाई कमान मेरा ईश्वर है। 10 बजे के बाद मैं तेरे ट्वीट का जवाब नहीं दूंगा, कारण सबको पता है।'

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मांगी माफी, कहा- जितनी भी बार उन्होंने हमारी...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+