एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मांगी माफी, कहा- जितनी भी बार उन्होंने हमारी...
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना साधा था। उन्होंने इन दोनों अभिनेत्रियों को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा था। जिसके बाद से कंगना रनौत की तापसी और स्वरा के साथ ट्विटर पर जंग हो रही है। अब स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट कर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से माफी मांगी है। साथ ही कहा है कि हमें सुशांत सिंह राजपूत की यादों को सेलिब्रेट करना चाहिए, जिन्हें हमने खो दिया है।
Recommended Video

सुशांत के परिवार से मांगी माफी
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि हमें सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से माफी मांगनी चाहिए, जितनी भी बार उन्होंने उनका (सुशांत) नाम हमारी बहस में पढ़ा होगा। ये हमारे बारे में नहीं है। सुशांत की फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हमें उनकी यादों को सेलिब्रेट करना चाहिए, जिन्हें हमने खो दिया है। हमें विनम्र होना चाहिए।' इसके अलावा तापसी पन्नू ने भी कहा कि वह इस बहस से खुद को बाहर कर रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।' बता दें कंगना ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका में झांसी की रानी का किरदार निभाया था।

'उन्होंने भारत को आजादी दिलवायी'
कंगना ने अपने इंटरव्यू में तापसी और स्वरा को चापलूस तक कहा था। जिसके बाद तापसी ने कहा कि कंगना किसी की मौत का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। साथ ही स्वरा भास्कर ने कहा, '1955 में 'पाथेर पांचाली' के साथ कंगना जी ने पैरेलल सिनेमा चलाया, 2013 में क्वीन फिल्म के साथ फेमिनिजम शुरू किया। पर इस सबसे पहले 1947 में उन्होंने भारत को आजादी दिलवायी थी। कहत एक अज्ञात चापलूस जरूरतमंद आउट्साइडर, चापलूसी का फल (आम) खाते और उंगलियां चाटते हुए।' इसके जवाब में कंगना रनौत ने कहा कि यह स्पष्ट है कि तुम्हारा मकसद केवल सुशांत को मारने वाले दोषियों से ध्यान भटकाना है।

कंगना ने कहा- खुद पर शर्म करो
इसके जवाब में कंगना ने कहा, 'स्वरा भास्कर तुम ना तो भारतीय सिनेमा के गोल्डन एरा में पैदा हुई हो, गैंगस्टर्स माफियाओं और डॉन्स के इंडस्ट्री को संभालने के बाद यह बड़ा बदबूदार नाला बन गया है। फैमिनिजम और पैरेलल सिनेमा का उदय 2014 में क्वीन के साथ हुआ था, अगर नहीं तो कृपया हमें सही करें?' कंगना ने आगे कहा, 'यह स्पष्ट है कि तुम्हारा मकसद केवल सुशांत को मारने वाले दोषियों से ध्यान भटकाना है, तुम्हारे जैसे लोग ना केवल आतंकियों और राष्ट्रद्रोहियों को बचाते हैं बल्कि मूवी माफिया और डॉन्स को भी बचाते हैं। खुद पर शर्म करो और अपने बुरे इरादों पर भी।'

तापसी पर भी साधा निशाना
बता दें इससे पहले तापसी ने कंगना और उनकी बहन रंगोली पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तापसी के बयान के बाद कंगना ने भी जवाब दिया। कंगना ने कहा, 'कंगना ने अपने इंटरव्यू में ही भविष्यवाणी कर दी थी कि अब गिद्ध, उनके खून के पीछे पड़ जाएंगे और मिलकर एक अकेली औरत पर अटैक करेंगे। जिसने अपनी आवाज मूवी माफियाओं के खिलाफ उठाई है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मिशन मंगल और बदला मेल डोमिनेटिड फिल्में थीं, तापसी ने अपनी पूरी जिंदगी में एक भी सोलो हिट फिल्न नहीं दी है। कनिका ढिल्लन और पूरा लेफ्ट इकोसिस्टम सुशांत सिंह राजपूत की हत्या को कवर अप करने की कोशिश कर रहा है। आप सबको शर्म आनी चाहिए, किसी ने बचाव नहीं किया और उसके दोषियों को बचा रहे हैं।'

सुशांत के लिए कर रहीं न्याय की मांग
आपको बता दें कंगना ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा है कि जो भी कुछ उन्होंने कहा अगर वह उसे साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री लौटा देंगी। इसके साथ ही वह लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में स्वरा और तापसी के अलावा करण जौहर और महेश भट्ट पर भी निशाना साधा था। कंगना ने तापसी और स्वरा को ब्री ग्रेड एक्ट्रेस के अलावा आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर भी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications