गुजरात में बगावत पर अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना- बीजेपी अब पहले वाली पार्टी नहीं रही
गुजरात में बगावत पर अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना- बीजेपी अब पहले वाली पार्टी नहीं रही
गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 की तारीखें अब बिलकुल करीब आ चुकी हैं। पिछले 27 सालों से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा को घेरने का कांग्रेस पार्टी एक भी मौका चूकना नहीं चाहती है। गुजरात में भाजपा के सात नेताओं को निलंबित किए जाने और गुजरात और हिमचाल में भाजपा नेताओं की बगावत पर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया है।

बदल गई है पार्टी, लोग बोलने लगे हैं
भाजपा की गुजरात और हिमाचल प्रदेश इकाइयों में बगावत की खबरों के बीच राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी वह नहीं है जो पहले हुआ करती थी। गहलोत ने कहा कि दो चुनावी राज्यों में कई विधायकों के निलंबन की खबरों के बीच लोगों ने भगवा पार्टी में बोलना शुरू कर दिया है। गुजरात में कम से कम 33 विधायक और हिमाचल में 21 विधायक बगावत कर चुके हैं। पीएम मोदी की पार्टी जैसी थी वैसी नहीं है, बदल भी गई है, लोग बोलने लगे हैं।"
सात पार्टी नेताओं को भाजपा ने निलंबित कर दिया था
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सीएम गहलोत ने ये बात भाजपा द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और सात पार्टी नेताओं को निलंबित करने के बाद कही है। ये वो नेता थे जिन्होंने भगवा पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में नामांकन दाखिल किया था। ये सभी सात उम्मीदवार गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में टिकट मांग रहे थे, जो 1 दिसंबर को होगा। दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा और परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
हिमाचल में भी भाजपा ने छह बागियों को कर दिया था निष्काषित
वहीं इसी नवंबर महीने में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में छह बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हिमाचम में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। इन सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications