कर्नाटक मामले में कांग्रेस आला कमान ने कार्यकताओं को दिया 'खास निर्देश'

बेंगलुरु। कर्नाटक में बीजेपी नेता येदुरप्पा के सीएम पद की शपथ लेने के कुछ ही देर बाद गहलोत समेत कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विरोध जताने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। कर्नाटक विधानसौदा के बाहर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेता विरोध जताने के लिए जुटे हैं। यहां पहुंचे नेताओं में गहलोत के अलावा गुलाम नबी आज़ाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और सिद्धरमैय्या शामिल हैं।

कर्नाटक मामले में कांग्रेस आला कमान ने कार्यकताओं को दिया खास निर्देश

इन सभी नेताओं ने बीएस येदुरप्पा के सीएम पद की शपथ लेने का विरोध जताया। इसी के बाद अशोक गहलोत ने पत्र लिखकर पार्टी के सभी प्रदेश अध्‍यक्षों से आग्रह किया है कि 18 मई (शुक्रवार को) को वो प्रदेश की राजधानी में धरना प्रदर्शन करें। गहलोत ने यह भी लिखा हे कि कांग्रेस कमेटी के लोग जिला मुख्‍यालय पर भी धरना दें।

आपको बता दें कि कर्नाटक में तीन दिन से जारी सियासी उठा-पटक के बीच बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन दिया था। एचडी कुमारस्वामी दो दिन में दो बार राज्यपाल से भी मिले थे। लेकिन गुजरात सरकार में वित्त मंत्री रह चुके और अब कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बुधवार रात 11 बजे बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+