अशोक गहलोत ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंद्रबाबू नायडू को न्योता भेजा

नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस सरकार की गठन से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। अशोग गहलोत ने नायडू को पत्र लिखकर 17 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश की कमान अशोक गहलोत बतौर मुख्यमंत्री और सचिन पायलट बतौर उपमुख्यमंत्री संभालेंगे।

gehlot

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले विधायक दलों की एक होटल में बैठक हुई, जिसके बाद राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस दल का प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुंचा था। आपको बता दें कि गहलोत कांग्रेस कमेटी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह तीन बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और कई देशों की यात्राएं कर चुके हैं। गहलोत ने 1971 के बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम से अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। गहलोत तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

गहलोत से पहले सिर्फ तीन नेता ही प्रदेश के मुख्यमंत्री तीन या उससे अधिक बार बन सके हैं। इससे पहले भैरो सिंह शेखावत और हरिदेव जोशी तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहली बार गहलोत 1998 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। जानकारी के अनुसार इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्टालिन, तेजस्वी यादव, मायावती, अखिलेश यादव, शरद पवार, शरद यादव, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा को बड़ा झटका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+