Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम, सचिन पायलट डिप्टी सीएम बनाए गए

नई दिल्ली। अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस की ओर से दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहलोत के नाम पर मुहर लगाई है। गहलोत और सचिन पायलट में से किसी एक को चुनने को लेकर कांग्रेस आलाकमान लगातार बैठकें कर रहा था। जिसके बाद ये फैसला किया गया। कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद दोनों नेता जयपुर के लिए निकल गए हैं, जहां गहलोत शाम सात बजे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं गहलोत के नाम के ऐलान के बाद उनके घर के सामने समर्थकों ने जश्न मनाया है।

ये बोले सचिन और गहलोत

ये बोले सचिन और गहलोत

अपने नाम के ऐलान के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान पिछले पांच सालों में राज्य की जनता को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने जनता को समय नहीं दिया। गहलोत ने कहा कि वो राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे और जो वादे कर चुनाव जीते हैं, उन्हें पूरा करेंगे। उपमुख्यमंत्री बने सचिन पायलट ने कहा कि कल कांग्रेस दफ्तर में बैठक हो रही थी और नहीं पता था कि आज दो-दो करोड़पति बन जाएंगे। पायलट ने कहा कि अब वो 2019 में भी काग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे।

लंबा चला बैठकों का दौर

लंबा चला बैठकों का दौर

गुरुवार सुबह से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर बैठकों का दौर चल रहा था। राजस्थान के सीएम पद को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट लगातार दिल्ली में मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद पर फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया गया था, जिसके बाद बैठकों का दौर चला। सचिन पायलट और गहलोत के बीच सीएम पद को लेकर लंबी खींचतान चली।

राजस्थान में हुई है कांग्रेस की वापसी

राजस्थान में हुई है कांग्रेस की वापसी

राजस्थान में पांच साल बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए इलेक्शन में कांग्रेस को 99 और उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को एक सीट मिली है। वहीं भाजपा को 73, बसपा को 6, सीपीआई(एम) को 2 और अन्य को 18 सीटों पर जीत मिली है। सहयोगियों की मदद से बहुमत के आंकड़े को छूने के बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+