राजस्थान: 17 दिसंबर को अशोक गहलोत का शपथ समारोह, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
नई दिल्ली। राजस्थान के निर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जयपुर में विधायक दल की बैठक के बाद अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने ये जानकारी दी। इस शपथ समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं सचिन पायलट डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

इसके बाद कैबिनेट मंत्रियों को लेकर चर्चा की जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद वो और सचिन पायलट भोपाल जाएंगे और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए कमलनाथ के शपथ समारोह में शामिल होंगे। कमलनाथ भी 17 दिसंबर को ही दोपहर 1: 30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
अशोक गहलोत ने बताया कि विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलने राजभवन पहुंचे और मुलाकात की। वहीं डिप्टी सीएम बनने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि हम कल इसी कमरे में बैठे थे तो किसको मालूम था कि कल दो-दो करोड़पति बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया। राजे सरकार के खिलाफ मेरा और अशोक गहलोत जी का जादू चल गया है। पायलट ने कहा कि हम अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करेंगे और जनता के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications