सीडी दिखाने पर आसाराम बापू के समर्थकों ने चैनल पर किया केस

न्यू पालम विहार निवासी एक 27 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी, जिसमें कहा कि गुडगाँव की एक साधक बहने हैं, जिन्हें आसाराम बापू आशीर्वाद दे रहे हैं। इस वीडियो क्लिप को चैनल ने गलत तरह से प्रस्तुत किया और वीडियो में संदिग्ध रूप से एडिटिंग भी की गई है।
इस मामले पर एसीपी अशोक बक्शी ने मीडिया से कहा कि एफआईआर रविवार की शाम दर्ज की गई। एसीपी ने बताया कि महिला के अनुसार जब आसाराम बापू एक कार्यक्रम में आये थे, तभी यह वीडियोग्राफी की गई थी। इसी के कुछ फुटेज को न्यूज नेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने अपने चैनल पर दिखाया। एफआईआर में न्यूज नेशन के सीईओ शैलेश कुमार, कार्यकारी प्रेसिडेंट अनिल कुलश्रेष्ठ, अजय कुमार व वरिष्ठ कार्यकारी संपादक अजय कुमार सहित अन्य कर्मियों के नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications