ओवैसी बोले- मुस्लिम और दलितों की मॉब लिंचिंग का लिंक संघ परिवार से जुड़ा है

नई दिल्ली। हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में जय श्रीराम ना बोलने पर की गई मॉब लिंचिग के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है। ओवैसी ने कहा कि, सिर्फ दलित और मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है। इन घटनाओं के पीछे जो भी संगठन हैं उनका संबंध संघ परिवार (आरएसएस) से है। ओवैसी का ये बयान हाल ही में झारखंड में एक मुस्लिम युवक की मॉब लिंचिंग के बाद आय़ा है।

Asaduddin Owaisi say People are being beaten up if they do not raise slogans of Jai Shri Ram

ओवैसी रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे नहीं लगाने वालों को पीटा जा रहा है। यह घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। केवल मुस्लिम और दलितों को टारगेट किया जा रहा है। इसके पीछे जो भी संगठन हैं, उनका संबंध संघ परिवार से है। वंदे मातरम और जय श्रीराम नारों के बहाने ओवैसी ने जमकर आरएसएस की आलोचना की। ओवैसी ने कहा कि, 'मैं तो इस बात को जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि जय श्री राम वाले एपिसोड अब थमने वाले नहीं है बल्कि और अधिक बढ़ने वाले हैं।

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ कह रहे हैं रोक नहीं पा रहे हैं। नकवी साहब कहते है इस कम्यूनल एंगल से न देखा जाए क्या उन्हें दिखता नहीं है कि विक्टिम कौन है? कभी थाने में मुस्लिम को पीट दिया क्योंकि उसने जेएसआर का नारा नहीं लगाया। इससे पहले ओवैसी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी और आरएसएस ने समाज में ऐसा माहौल बना दिया है, जिससे मुस्लिम आतंकी, राष्ट्रविरोधी या फिर गोहत्या करने वाले के रूप में देखे जा रहे हैं।

बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में 24 साल के युवक तबरेज अंसारी उर्फ सोनू को चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। उससे जबरन जय श्री राम और जय हनुमान भी बुलवाया गया। बाद में उसकी जेल में मौत हो गई थी। वहीं हाल ही में यूपी के कानपुर में एक 16 साल के मुस्लिम लड़के को कुछ अज्ञात लोगों ने इसलिए पीटा क्योंकि उसने टोपी पहन रखी थी और उसने जय श्रीराम के नारे लगाने से मना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+