असदुद्दीन ओवैसी मांग रहे हैं अपने छोटे भाई की सलामती की दुआ

नई दिल्ली- एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों अपने छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी का इस समय लंदन में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लंदन में चल रहा है अकबरुद्दीन इलाज

लंदन में चल रहा है अकबरुद्दीन इलाज

खबरों के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे अकबरुद्दीन ओवैसी के जल्द ठीक होने की दुआ करें। उनके छोटे भाई काफी गंभीर रूप से बीमार हैं और लंदन के अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि 2011 में किसी हमले के दौरान अकबरुद्दीन को गोलियां लग गई थीं और उन्हें चाकू भी लगा था, जिससे वे जख्मी हो गए थे। तभी से वो लंदन में इलाज करवा रहे हैं। लेकिन, कुछ दिनों पहले उन्हें पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत के बाद आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

आंध प्रदेश के सीएम ने की अकबरुद्दीन के स्वस्थ होने की कामना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी अकबरुद्दीन ओवैसी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। जगन मोहन ने ट्वीट कर कहा है कि, "अकबरुद्दीन ओवैसीजी के जल्द स्वस्थ होने और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।"

चंद्रयानगुट्टा से विधायक हैं अकबरुद्दीन

चंद्रयानगुट्टा से विधायक हैं अकबरुद्दीन

अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना के चंद्रयानगुट्टा से एआईएमआईएम के विधायक हैं। तेलंगाना में कांग्रेस के 12 विधायकों के टीआरएस में शामिल हो जाने के बाद एआईएमआईएम उन्हें विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाए जाने की मांग कर रही है। राज्य में पार्टी के 7 विधायक हैं और नेता प्रतिपक्ष के दावे के लिए पार्टी ने दिल्ली विधानसभा का हवाला दिया है, जहां बीजेपी के विजेंदर गुप्ता को यह दर्जा प्राप्त है। अभी अकबरुद्दीन सदन में अपनी पार्टी के विधायक दल के नेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+