'गोली से ही इंसाफ करेंगे तो कोर्ट को बंद कर दें' अतीक के बेटे को एनकाउंटर में मार गिराने पर भड़के ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी संविधान का एनकाउंटर कर रही है। कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं। रूल ऑफ लॉ को कमजोर करना चाहती है।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi on Atiq Ahmed Son Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर किए जाने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है। तेलंगाना के निजामाबाद में सांसद ओवैसी ने बीजेपी से पूछा कि क्या जुनैद और नासिर को मारने वालों को भी गोली मारी जाएगी। क्या बीजेपी इन दोनों के हत्यारों को गोली मार देगी?

उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसा नहीं करेगी, क्योंकि वे धर्म के नाम पर एनकाउंटर करती है। कहा कि आप कानून के शासन को कमजोर करना चाहते हैं। आप संविधान का एनकाउंटर कर रहे हैं। कहा कि अगर आप सच में एनकाउंटर करते हैं तो जुनैद और नासिर के कातिलों का भी एनकाउंटर करिए।

Recommended Video

    Asaduddin Owaisi ने Atiq Ahmed की हत्या पर उठाए सवाल, वारदात को बताया आतंकी मॉड्यूल | वनइंडिया हिंदी

    ओवैसी ने कहा कि ये कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बीजेपी संविधान का एनकाउंटर कर रही है। रूल ऑफ लॉ को कमजोर करना चाहते हैं। फिर अदलात किसलिए है। जज और सरकारी वकील किसलिए है। गर गोली से ही आप इंसाफ करेंगे तो अदालतों को बंद कर दीजिए।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को गुरुवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ की एक टीम ने उसे झांसी में मार गिराया। पुलिस ने उसके साथ एक शूटर गुलाम को भी ढेर कर दिया।

    गृह प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुठभेड़ की जानकारी दी। पुलिस की इस कामयाबी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। सीएम योगी ने यूपी एसटीएफ के साथ-साथ डीजीप, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की है।

    जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएम की एक टीम ने झांसी में असद और गुलाम को ट्रैक किया। जब जवान उनके पास पहुंचे, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर एसटीएम ने उनको सरेंडर करने को कहा। पुलिस का आरोप है कि असद अपने साथी के साथ फायरिंग कर रहा था।

    असद की गोलीबारी पर एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों को ढेर कर दिया। घटनास्थल पर झांसी पुलिस की टीम मौजूद थी। वहां पर तलाशी के दौरान विदेशी हथियार और कुछ अन्य सामान बरामद किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं DySP नवेंदु सिंह, जिनकी टीम ने किया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+