Bihar election 2020: ओवैसी का दावा-चुनाव बाद बीजेपी नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाने वाली
पटना। बिहार में अगले सप्ताह पहले चरण का चुनाव होने वाला है। प्रदेश में राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान चरम पर है। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी बिहार में अपना खुद का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चुनावों के बाद नीतीश कुमार कुर्सी पर नहीं लौटेंगे।

ओवैसी ने कहा कि, लालू यादव ने कहा था कि वह मोहन भागवत को रोकेंगे और कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्षता को लेकर लंबे दावे किए थे। लेकिन नीतीश बीजेपी की गोद में जाकर बैठ गए। फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे पर टिप्पणी करते हुए ओवैसी ने कहा कि जीने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है और वे वायरस वैक्सीन को एक राजनीतिक टूल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार के चुनावों में कोरोना वायरस भी एक चुनावी मुद्दा है।
बता दें कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बिहार में 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने 6 पार्टियों के संग मिलकर सेंक्युलर फ्रंट तैयार किया है, जिसे ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट का नाम दिया गया है। गठबंधन के सीएम पद के चेहरा कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी सबसे ज्यादा 104 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि दूसरे नंबर पर मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications