हैदराबाद: PM मोदी को ओवैसी की चुनौती, 'नगर निगम चुनाव में करें प्रचार, देखते हैं कितनी सीटें जीतती है BJP'
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जानता पार्टी (बीजेपी) इस बार कुछ ज्यादा की एक्टिव दिखाई दे रही है। हाल ही में हैदराबाद में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) समेत कई स्थानीय पार्टियों पर निशाना साधा। निकाय चुनाव में बीजेपी के बढ़ते इंट्रेस्ट (रूचि) से कई पार्टियां नाराज दिखाई दे रही हैं। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हैदराबाद में आकर चुनाव प्रचार करने की चुनौती तक दे डाली।

अपने एक बयान में गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वह 1 दिसंबर को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव प्रचार करें और दखते हैं कि उनकी पार्टी बीजेपी कितनी सीटें जीत पाती है। ओवैसी ने कहा, 'आप नरेंद्र मोदी को ओल्ड सिटी लाएं और यहां प्रचार कराएं, हम देखते हैं कि कैसे नतीजे आते हैं।' न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि हम यहां अपनी बैठक आयोजित करेंगे और हम देखेंगे कि आप यहां कितनी सीटें जीतेंगे।
यह भी पढ़ें: अकबरुद्दीन ओवैसी का विवादित बयान, 'हिम्मत है तो नरसिम्हा राव और NTR की समाधि हटाकर दिखाए सरकार'
ANI रिपोर्ट के अनुसार ओवैसी ने कहा, ये नगर निगम चुनाव हैं, वो (बीजेपी) विकास की बात नहीं करेंगे। हैदराबाद एक विकसित शहर बन गया है, कई MNCs यहां स्थापित किए गए हैं, लेकिन भाजपा इसे नष्ट करना चाहती है। बता दें कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं पार्टी अध्यक्ष बांदी संजय बेंगलुरु के दक्षिण सांसद तेजस्वी सूर्या के घुसपैठियों वाले बयान के बाद चौथी बार भाजपा पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि बांदी संजय ने बुधवार को हैदराबाद में रोहिंग्या और पाकिस्तानियों को बाहर निकालने के लिए 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने की धमकी दी थी। कुछ दिनों पहले सूर्या ने AIMIM प्रमुख को एक 'आज का मोहम्मद अली जिन्ना' कहा था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications